टिकटॉक स्टार की खुदकुशी में नाम उछलने पर वन मंत्री संजय राठौड़ ने दिया इस्तीफा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

टिकटॉक स्टार की खुदकुशी में नाम उछलने पर वन मंत्री संजय राठौड़ ने दिया इस्तीफा

कहा- विपक्ष गंदी राजनीति कर रहा, निष्पक्ष जांच की मांग की
NM News tik tok girl pooja chouhan and forest minister sanjay rathore

कहा- विपक्ष गंदी राजनीति कर रहा, निष्पक्ष जांच की मांग की
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/महाराष्ट्र/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पुणे की टिकटॉक स्टार पूजा चैहान की खुदकुशी के बाद विवादों में घिरे महाराष्ट्र सरकार के वन मंत्री संजय राठौड़ ने रविवार को इस्तीफा दे दिया। राठौड़ ने इस्तीफे से पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से उनके घर पर मुलाकात की। इस्तीफे के बाद उन्होंने कहा कि जिस तरह विपक्ष ने विधानसभा सत्र न चलने देने की धमकी दी है, उसके मद्देनजर मैं इस मामले से दूर हट रहा हूं। मैं चाहता हूं कि इस मामले में निष्पक्ष जांच हो।
राठौड़ ने कहा, श्बंजारा समाज की एक लड़की की मौत हुई है। विपक्ष गंदी राजनीति कर मेरे 30 साल से ज्यादा के राजनीतिक कैरियर को खराब करने पर तुला हुआ है। इससे बंजारा समाज की भी बदनामी हो रही है।श् विवादों में घिरने के बाद से राठौड़ सार्वजनिक तौर पर दिखाई नहीं दिए थे। हालांकि, 5 दिन पहले (मंगलवार को) वे वाशिम जिले के एक मंदिर में पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोप खारिज कर दिए थे।
पुणे की 22 साल की टिकटॉक स्टार पूजा चैहान की खुदकुशी के मामले में संजय राठौड़ का नाम आया था। इसके बाद से ही उद्धव ठाकरे पर राठौड़ से इस्तीफा लेने का दबाव था। बीजेपी ने राठौड़ के इस्तीफे की मांग को लेकर 28 फरवरी को प्रदेशभर में प्रदर्शन किया था। विवाद बढ़ता देख सीएम उद्धव ठाकरे ने 24 फरवरी को मंत्री संजय को तलब किया था।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाया कि संजय राठौड़ को सरकार का संरक्षण था। इसीलिए वे एक महीने तक बचे रहे। तमाम एविडेंस होने के बावजूद पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज नहीं किया। पुलिस अभी भी इसे आत्महत्या बता रही है। इसलिए मामले की जांच करने वाले अफसर पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। फडणवीस ने कहा कि राठौड़ ने भले ही इस्तीफा दे दिया हो, लेकिन भाजपा इस मुद्दे को छोड़ने वाली नहीं है। बीड जिले के परली की रहने वाली 22 साल की पूजा चैहान ने 8 फरवरी को पुणे के वानवड़ी इलाके में एक इमारत से कूद कर आत्महत्या कर ली थी। पूजा की मौत के बाद राठौड़ के साथ उसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुईं। हालांकि, पूजा के परिवार ने किसी पर संदेह नहीं जताया था। पुलिस भी इसे सुसाइड केस मानकर जांच कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox