जोगी जन अधिकार यात्रा के साथ होगा जेसीसी का चुनावी आगाज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जोगी जन अधिकार यात्रा के साथ होगा जेसीसी का चुनावी आगाज

-जोगी की पद यात्रा से ही निकलेगी भूपेश सरकार की अंतिम यात्रा - अमित जोगी -अमित जोगी ने कांग्रेस भाजपा को घेरा कहा दोनो दल पर चोर चोर मौसेरे भाई का कहावत होता है चरितार्थ ।

रायपुर/छत्तीसगढ़/- छत्तीसगढ़ की एक मात्र मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय राजनीतिक दल के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने आज प्रेस वार्ता को संबोधित कर दोनों राष्ट्रीय दलों कांग्रेस और भाजपा को घेरते हुए हमला बोला और कहा दोनो राष्ट्रीय दलों की सरकारों ने हमारे छत्तीसगढ़ को केवल वोट के बदले खोट देने का काम किया है।
             उन्होने कहा कि पहले एक राष्ट्रीय दल के मुख्यमंत्री ने 15 सालों में वादाखिलाफी और लूट का इतिहास रचा तो अब दूसरे राष्ट्रीय दल के मुख़्यमंत्री वादाखिलाफी और लूट के रिकॉर्ड को 4 सालों में ही तोड़ने में जोर शोर से लगे हैं। उन्होंने कहा पहले बोनस की वादाखिलाफी, फिर शराबबंदी, नियमतिकरण, आवास और बेरोजगारों को 2500 रुपये प्रतिमाह देने तक की वादाखिलाफी की सूची बहुत लंबी है। इस प्रकार दोनों राष्ट्रीय दलों पर चोर चोर मौसेरे भाई की कहावत चरितार्थ होती है। उन्होंने कहा मैं यह मानता हूँ कि दोनो दलों को उनके कृत्यों और कुशासन के लिए कोसने से कुछ नही होगा। समय आ गया है कि छत्तीसगढ़ की जनता अपने कल को उज्ज्वल बनाने, राजनीति की एक नई व्यवस्था की नींव रखे और क्षेत्रीय दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के साथ मिलकर अपने विकास को सुनिश्चित करे। 2023 के विधानसभा चुनाव में लगभग 350 दिन बाकी है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)  इसी माह से अपनी चुनावी तैयारी का आगाज़ करने जा रही है। उन्होंने कहा मैं आपके माध्यम से यह घोषणा करता हूँ कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) जोगी जन अधिकार पदयात्रा पूरे छत्तीसगढ़ में आयोजित करने जा रही है। मैं स्वयं इस यात्रा का नेतृत्व करूँगा और छत्तीसगढ़ के हर वर्ग और हर जाति के लोगों तक अपने विजन को पहुंचाऊंगा।
            पहले चरण में जोगी जन अधिकार पदयात्रा 300 किलोमीटर की होगी और राज्य के छह विधानसभाओं – मस्तूरी, अकलतरा, पामगढ़, जैजैपुर, चंद्रपुर और बिलाईगढ़ से जाएगी और 18 दिसंबर को परम पूजनीय बाबा गुरु घासीदास जी की 266 वीं जयंती के दिन गिरौदपुरी में पदयात्रा के पहले चरण का समापन होगा। उन्होंने कहा जोगी जन अधिकार पदयात्रा के माध्यम से बूथ स्तर पर नए लोगों, विशेषकर युवाओं को पार्टी से जोड़ा जायेगा और एक मजबूत संगठन खड़ा किया जाएगा।  जोगी जन अधिकार यात्रा से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ नई ऊर्जा और नई शक्ति के साथ छत्तीसगढ़ के लोगों की उम्मीदों की नई किरण बनने का प्रयास करेगी।
           मैं आपके समक्ष पांच बड़ी घोषणाएं कर रहा हूँ, जिसे लेकर हम पदयात्रा कर रहे हैं और लोगों को अपने अभियान से जोड़ेंगे।

1) 2500 रुपये समर्थन मूल्य केवल एक फर्जीवाड़ा है। खाद और बारदाना निजी व्यापारियों और दलालों से खरीदने किसानों को मजबूर करना, व्यापारियों से कमीशन लेना और 2500 रुपये समर्थन मूल्य की वाह वाही लूटना श्एक हाथ से न्याय का नाटक और दूसरे हाथ से कमीशन का पॉकेटश्  यही इस सरकार का मॉडल है। इसके अलावा बढ़ती महंगाई ने किसानों की लागत को और बढ़ा दिया है। इसलिए हम किसानों के लिए 3200 रुपये समर्थन मूल्य देने की मांग करते हैं।

2) बेरोजगार युवाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया गया था। 4 वर्ष हो गए, एक पाई नही दी गयी। और शून्य बेरोजगारी का ढिंढोरा पीटा जा रहा है। एक  भृत्य के पोस्ट के लिए लाखों पोस्ट ग्रेजुएट के आवेदन सरकार के फ़र्ज़ी प्रचार की पोल खोलती है। हम यह मांग करते हैं कि 48 महीनों के हिसाब से छत्तीसगढ़ के हर युवा बेरोजगार के खाते में 1.20 लाख रुपये डाले जाएं।

3) गरीबों के लिए आवास नही बनाना सबसे बड़ा पाप है। और इस पापी सरकार को पाप करके पश्चताप तो दूर शर्म तक नही आ रही है। हम यह मांग करते हैं कि सरकार हर हितग्राही के खाते में तत्काल पांच लाख रुपये डाले ताकि लोग अपना आवास बना सके।

4) अनुसूचित जाति को 16ः और जनजाति को 32ः आरक्षण में थोड़ी भी कांट छांट हम इस सरकार को नही करने देंगे।

5) शराबबंदी को तत्काल मैदानी क्षेत्रों में लागू किया जाए।

अमित जोगी ने कहा भाजपा छत्तीसगढ़ में पूरी तरह निष्क्रिय हो चुकी है। 15 साल का पाप इतनी जल्दी नही धुलने वाला। ये भाजपा का कार्यकर्ता भी अच्छे से जानता है कि 2023 में पार्टी अपनी 14 सीटें बचा ले यही बहुत बड़ी बात है।  छत्तीसगढ़ की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति हमारे लिए एक बहुत ही सुनहरा अवसर है अपनी बात जनता तक पहुंचाने का और जनता को उनका क्षेत्रीय मंच देने का। मैं छत्तीसगढ़ की जनता को विश्वास दिलाता हूँ कि श्जोगीश् की पदयात्रा से ही भूपेश सरकार की अंतिम यात्रा निकलेगी। अगला चुनाव जनता कांग्रेस और दिल्ली कांग्रेस के बीच होगा। अगला चुनावी मुकाबला हाथ और हल के बीच होगा। उन्होंने कहा हमारा कृषि प्रधान प्रदेश है और जब जनता यहां की उपजाऊ भूमि पर हल चलाएगी तो निःसंदेह उससे सोना उगलेगा। यह मेरा वादा है कि मैं अमीर धरती गरीब लोगों का हम पर जो अभिशाप है उसे मिटा कर रहूंगा। मेरा हाई कमांड दिल्ली और नागपुर नहीं बल्कि मेरे छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता है। आपका हर फैसला मेरे लिए सर आंखों पर है। हम छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदल कर रहेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox