जयविहार में किया गया आस-पड़ोस युवा संसद का आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जयविहार में किया गया आस-पड़ोस युवा संसद का आयोजन

-नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में आजादी की 75वीं जयंती के उपलक्ष्य मंे किया गया आयोजन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नेहरू युवा केंद्र जिला दक्षिण-पश्चिम के तत्वाधान में आजादी की 75वीं जयंती के उपलक्ष्य में 75 सप्ताह चलने वाले देशभक्ति कार्यक्रम के तहत नजफगढ़ की जयविहार कालोनी के चंदा माडल स्कूल में आस-पड़ोस युवा संसद का आयोजन किया गया। इस आयोजन में एनवाईके के 30 युवा मंडलों के प्रतिनिधियों, आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों व स्वैच्छिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने युवा संसद में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
यहां बता दें कि इस कार्यक्रम की शुरूआत 12 मार्च को साबरमती आश्रम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई थी। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में पार्षद रविन्द्र सोलंकी रहे। कार्यक्रम की रूपरेखा एनवाईके के जिला युवा अधिकारी सर्वेन्द्र प्रताप सिंह, लेखा एवं सहायक अधिकारी सुरेन्द्र बोकन एवं सीडब्ल्यूईसी क्लब के अध्यक्ष आसिफ खान व आगम मृग, राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक बबिता, यूथ क्लब तिलंगपुर कोटला ने तैयार की। कार्यक्रम में विशेष रूप से विकास जिंदा है यूथ क्लब की अध्यक्षा सुनीता शर्मा, राजीव शर्मा, मेदनी यूथ क्लब की अध्यक्ष, वेदांता फाउंडेशन के सीईओ एवं कोआर्डिनेटर अंजली, रूपा उपाध्याय, सेंट पैट्रिक यूथ क्लब की संरक्षक, अनिल कुमार सामाजिक बदलाव यूथ क्लब के संरक्षक एव माता मूर्ति देवी महिला मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति आजादी की 75वीं वर्षगांठ के आयोजन के साक्षी बने।
कार्यक्रम के तहत युवा संसद का आयोजन, रैली दाण्डी मार्च, जयविहार में आयोजन किया गया। जिसमें अनेकों एनवाईवी ने भाग लेकर संसद में सवाल जवाब किये। आस-पड़ोस संसद में आयोजन के दौरान वाटर मिशन की चर्चा, स्वच्छता, स्वरोजगार एव स्वासलंबन की चर्चा एवं निर्णय लिए गये। इसके साथ ही फिट इंडिया के साथ-साथ नेताजी की 125वीं जयंती पर पराक्रम वर्ष के अवसर पर क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजली दीप प्रज्जवलन व पुष्पाजंली दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी को जलसंचयन की शपथ दिलाई गई तथा कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। चंदा माडल स्कूल की निदेशक चंदा बेगम ने सभी पत्रकारों व अतिथियों तथा सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox