चित्रकार महेश दलाल को मिला बहादुरगढ़ गौरव सम्मान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चित्रकार महेश दलाल को मिला बहादुरगढ़ गौरव सम्मान

-पत्रकार देवेंद्र शुक्ला को अनुज स्मृति सम्मान से नवाजा गया

बहादुरगढ़/कृष्ण गोपाल विद्यार्थी/- शनिवार को बहादुरगढ़ पत्रकार संघ द्वारा आयोजित समारोह में राष्ट्रवादी चित्रकार महेश दलाल को बहादुरगढ़ गौरव सम्मान व पत्रकार देवेंद्र शुक्ला को छठा अनुज स्मृति पत्रकारिता सम्मान देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हरियाणा कुश्ती संघ के महासचिव डॉ. राकेश कोच ने पत्रकारिता के क्षेत्र में स्व. डीएस अनुज के योगदान को याद करते हुए उनके द्वारा जलाई गई मशाल को जलाए रखने के लिए स्थानीय पत्रकारों सराहना भी की। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार व संघ के संरक्षक कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने की। अपने संबोधन में उन्होंने समाज को जागरूक रखने में जुटे पत्रकारों और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए भारी संख्या में उपस्थित क्षेत्र की दर्जनों संस्थाओं के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

बहादुरगढ़ पत्रकार संघ ने शहर के सेंट एंथोनी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शहीद नमन स्थल के निर्माता चित्रकार महेश दलाल को बहादुरगढ़ गौरव सम्मान के रूप में एक शॉल, स्मृति चिह्न व 11 हजार रुपए की राशि भेंट की। जबकि पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पत्रकार देवेंद्र शुक्ला को डीएस अनुज पत्रकारिता सम्मान के रूप में शॉल, स्मृति चिह्न व 11 हजार रुपए की राशि भेंट की गई। दीप प्रज्जवलन व सरस्वती वंदना से शुरू हुए कार्यक्रम में सेंट एंथोनी स्कूल की छात्राओं ने हरियाणवी व पंजाबी नृत्य प्रस्तुत किया। डॉ. राकेश कोच ने बहादुरगढ़ के पत्रकारों का हौसला बढ़ाते हुए भविष्य में भी निर्भीक पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया। नप चेयरपर्सन सरोज रमेश राठी ने भ्रष्टाचार व अराजकता के खिलाफ लोकतंत्र के चौथे स्तंभ द्वारा चलाई जा रही मुहिम की सराहना की। मंच संचालन प्रवीण धनखड़ ने किया।
          इस मौके पर कपूर सिंह राठी, जितेंद्र लाठर, सुभाष जग्गा, विकास सोनी, नरेंद्र छिकारा, नवीन बंटी, दीपक खट्टर, संजय दलाल,राजेंद्र मलिक,मोनिका पहल, राजीव अहलावत, प्रदीप यादव, युद्धवीर चेयरमैन, इंद्र राठी, विक्रम छिल्लर, हरिओम दलाल, मनवीर छिल्लर, रामकुमार सैनी, नवीन दलाल, रमन यादव, रवींद्र गुप्ता, रवि खत्री, नवीन मल्होत्रा, सतीश नंबरदार, प्रदीप तंवर, एनएस कपूर, वीरेंद्र कौशिक, राजेंद्र बोंदवाल, रणबीर फौगाट, जयदेव सांगवान, अशोक शर्मा, संजीव सैनी, राजपाल शर्मा, अशोक मित्तल, अजीत गुलिया, अशोक गुप्ता, पंकज जैन, सतीश सहवाग, राजेंद्र कादियान, सतीश छिकारा, रवींद्र छिल्लर, प्रेम शर्मा, अध्यक्ष रवींद्र राठी, महासचिव राकेश पंवार, कोषाध्यक्ष उमेद सिंधु, ललित कुमार, तपस्वी शर्मा, अमित राठी, प्रदीप धनखड़, प्रेम कठपालिया, प्रमोद शर्मा, मनीष पंवार, योगेंद्र सैनी, रोहित विद्यार्थी, सतीश तहलान, पंकज रोहिल्ला, हरीश दलाल, सिद्धार्थ राव, विनोद कुमार, राहुल डबास व जगदीश आदि मौजूद रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox