’ऑनर रन-वेटरन्स हाफ मैराथन’ के टाप 3 में आये बहादुरगढ़ रनर्स के 8 धावक, जीते हजारो के इनाम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

’ऑनर रन-वेटरन्स हाफ मैराथन’ के टाप 3 में आये बहादुरगढ़ रनर्स के 8 धावक, जीते हजारो के इनाम

-भारतीय सेना ने कारगिल युद्ध के नायकों को ’ऑनर रन-वेटरन्स हाफ मैराथन’ से किया सम्मानित -दीपक छिल्लर और डा किरण छिल्लर को मोमटो देकर किया गया सम्मानित

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों की याद और सम्मान दिखाने के लिए, भारतीय सेना ने दिल्ली में 10 दिसंबर रविवार को जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम मे ’ऑनर रन – इंडियन आर्मी वेटरन्स हाफ मैराथन’ का आयोजन किया गया। मई और जुलाई 1999 के बीच हुए संघर्ष में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की संप्रभुता की रक्षा करने वाले बहादुरों को दिल से सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए इस रन का आयोजन किया गया। ऑनर रन वेटरन्स हाफ मैराथन मे बी आर जी ग्रुप की महिलाओ ने मारी बाजी मारते हुए हजारो के इनाम जीते और रन के टाप थ्री में 8 धावको ने अपनी जगह बनाई जिसमें 6 महिलाऐ और 2 पुरुष है।

मैराथन केवल स्मरण का एक कार्य नहीं था, बल्कि भारतीय सेना, उसके दिग्गजों और जनता, विशेषकर युवाओं के बीच संबंधों को मजबूत करने का एक प्रयास भी था। एक दौड़ से अधिक, यह देशभक्ति की अदम्य भावना का उत्सव था जिसका प्रतीक कारगिल संघर्ष था। सेवारत कर्मियों, दिग्गजों, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) कैडेटों, सेना कर्मियों के परिवारों और पुरे भारत से उत्साही नागरिकों सहित 14,000 से अधिक व्यक्तियों की भागीदारी ने सेना के लिए व्यापक सम्मान और प्रशंसा को रेखांकित किया।

दीपक छिल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि बी आर जी ग्रुप के 120 धावको ने 21 कि मी,10 किमी, 5 किमी, 3 किमी की दौड में भाग लिया। दीपक छिल्लर ने 21 किलोमीटर मे पेसर की भुमिका निभाई और डा किरण छिल्लर ने 10 किलोमीटर की दौड मे पेसर की भुमिका निभाते नारी शक्ति को दर्शाया और धावको के साथ रन कर लोगो को रनिंग ट्रैक पर मोटिवेट किया, दोनो को सेना द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
          वही बी आर जी ग्रुप की 21 किमी दौड मे कारगिल रन मे 30 से 34 आयु वर्ग महिलाओ में सीमा ने प्रथम स्थान हासिल कर 21,000 रुपये जीते। जिसमे 10 किमी की टाइगर हिल रन मे ईशवंती देवी ने 60 से 64 आयु मे महिला वर्ग मे द्वितीय स्थान हासिल कर 11,500 रुपये, ओमपति 65 से 70 आयु मे महिला वर्ग मे दुसरा स्थान हासिल कर 11,500 रुपये ,शगुफ्ता गहलोत ने 35 से 39 महिला वर्ग मे तृतीय स्थान हासिल कर 10,500 रुपये, वही 5 किमी टोलोलिग रन में संध्या ने आयु वर्ग 55 से 64 वर्ष महिलाओ मे द्वितीय स्थान हासिल कर 3000 रुपये, गीता ने आयु से 64 महिला मे द्वितीय स्थान लेकर 3000 रुपये परवीन कुमार ने 35 से 44 आयु पुरुष मे तृतीय स्थान हासिल कर 2000 रुपये, वही धर्मवीर सैनी ने 45 से 55 आयु पुरुषो में प्रथम स्थान हासिल कर 5000 रुपये जीत कर बहादुरगढ शहर का नाम रोशन किया।
          बहादुरगढ रर्नस ग्रुप से शक्ति राणा, सुनील कुमार बेनीवाल, अमित कादियान, अनिल शर्मा, गुलाब सिंह, सुभाष यादव, रणबीर सांगवान ,विहान छिल्लर, नीरज छिल्लर, जसवीर सिंह जून, शरणम सिंह, ओम पति, नवनीत सिंह, रचित दलाल, मुन्नी देवी, ईशवंती देवी, अमनदीप, शमशेर, शुरभी, उरीरेई देवी, दीपक गुप्ता, बह्म प्रकाश मान, संदीप छिल्लर, नमिता पांडे, गौरव, कौशल शर्मा, सुभाष, देवेंद्र सिंह, डॉ. सुरेंद्र सहरावत, चिराग, संदीप,अभय टेटे, निकुंज, अंजलि, आयुष, हरदेव सिंह ढिल्लों, सुशील कुमार, नवीन मल्हान, नरेंद्र कुमार, सुरेंदर कुमार, धर्मवीर, रुद्र, पूनम अग्रवाल, रेखा, सुनीता,जॉयदीप, काबेरी, संध्या भोला, विनोद कुमार, प्रदीप कुमार, सुनीता रानी, अभय श्रीवास्तव, विनित, मेजर कुलवंत सिंह, आकाश कुमार, धर्मवीर, परवीन, अंजुमन, मनोज पांडे, अमित, अजय छिल्लर ने सफलतापूर्वक दौड पुरी की।
          वही रविवार मुम्बई मे 42 किलोमीटर की दौड मे प्रवीन सांगवान ने बेहतर प्रदर्शन कर स्थान हासिल किया, गुडगाँव हाफ मैराथन मे आदित्य ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर इनाम जीता। सभी विजयी धावको को ढेर सारी शुभकामनाए दी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox