
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- पूर्ववत्त घोषणा के तहत एक्स पैरामिलिट्री वेटरन्स द्वारा नेशनल मिशन फॉर ओल्ड पैंशन (भारत)) के बैनर तले जंतर मंतर पर आयोजित पेंशन जयघोष महारैली में शामिल होकर पुरानी पैंशन बहाली के लिए हुंकार भरी।

कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस मार्टियरस वेलफेयर एसोसिएशन महासचिव रणबीर सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के हवाले से कहा गया कि माननीय दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा 11 जनवरी 2023 को सुनाए गए ऐतिहासिक पैरामिलिट्री पैंशन बहाली फैसले को केंद्र सरकार तत्काल प्रभाव से लागू करें। इस अवसर नेशनल प्रेजिडेंट (एआईएनपीएसईएफ) डॉ मंजीत पटेल द्वारा पैरामिलिट्री जवानों व (कौरौना वेरियर्यस) सभी वेतनभोगी कर्मचारियों की पुरानी पैंशन बहाली के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी से गुहार लगाई। जंतर मंतर पर आयोजित पैंशन जयघोष महारैली में सुदुर उत्तर पूर्व नागालैंड से लेकर काश्मीर तक के हजारों स्टेटस व केंद्रीय कर्मचारियों एवं वीर नारियों ने रोष व्यक्त कर पुरानी पैंशन बहाली की मांग की।





More Stories
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम
17वीं चैम्पियन रन में बीआरजी ने दिखाई मजबूत भागीदारी, विशेष अवॉर्ड से सम्मानित
कश्मीरी गेट में कैश लूट के दौरान कारोबारी की हत्या का खुलासा, चचेरा भाई समेत तीन गिरफ्तार
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,