नई दिल्ली/दिल्ली देहात/शिव कुमार यादव/- अरमेनिया में आयोजित वर्ल्ड बॉक्सिंग जूनियर चैंम्पियनशिप में पदक जीतने वाली सभी बेटियों का दिल्ली देहात के पंचायत संघ ने सम्मान किया। इस प्रतियोगिता में रावता गांव की आकांक्षा फलस्वाल ने स्वर्ण पदक, कृतिका वासन ने कांस्य पदक जीता है। साथ ही नजफगढ के बेटे सार्थी सैनी ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लिया।इन सभी खिलाड़ियों का भारत माता बाक्सिंग अकैडमी के मंच पर भव्य सम्मान किया गया।
सभी बॉक्सर खिलाड़ी बेटियों को दिल्ली एम्यचोर बाक्सिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष व पूर्व सचिव डी एन यादव, डाबा के उपाध्यक्ष व प्रमुख दिल्ली पंचायत संघ थान सिंह यादव, गुरु द्रोणाचार्य अवार्डी सरदार एस आर सिंह व अकैडमी के अध्यक्ष बृजमोहन यादव और पार्षद मीना तरूण यादव ने किया। इस अवसर पर थान सिंह यादव ने खिलाड़ियों से आग्रह किया कि वे अपने मैडल खेल मंच से एक बार मां यमुना नदी, दिल्ली देहात की जीवनदायिनी साहिबी नदी व अपने गांव के तालाबो के किनारे जरूर लेकर जाएं। वहां किनारे के पास अपने अपने खेल का अभ्यास एक बार जरूर करें। दूसरा सभी बच्चो के माता पिता से कहा की अपने बच्चो को खेल मैदान तक जरूर लाएं। जल, वन, हवा को शुद्ध करने के लिए एक बार बच्चो को नदियों, वनों, तालाबों व खेतों में जरूर लेकर जाएं ताकि बच्चे इनसे जुडें अैर इनको साफ रखें तथा खेलों की तरफ बढ़े।


More Stories
पालम में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य समारोह
दादा देव मंदिर में बैसाखी पर्व का भव्य आयोजन
करोल बाग में नकली ऑटो पार्ट्स रैकेट का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में नकली कॉस्मेटिक्स गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार
जहांगीरपुरी में ‘नरेंद्र गैंग’ पर बड़ा प्रहार, दबोचे दो शातिर अपराधी
नोएडा में श्रमिकों की मांग रंग लाई, वेतन वृद्धि को मिली मंजूरी