क्या राजस्थान में होगा वसुंधरा का राज?

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

क्या राजस्थान में होगा वसुंधरा का राज?

मानसी शर्मा / – छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश को एपने सूबे के सीएम मिल चुकें है। अब सबकी  नजर राजस्थान पर है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज राजस्थान का मुख्यमंत्री कौन होगा, इस सस्पेंस से पर्दा उठने वाला है। बताया जा रहा है कि बीजेपी विधायक दल की बैठक में राजस्थान के सीएम के नाम पर मोहर लग जाएगी।

मोदी-शाह की जमकर कर चुकी हैं तारीफ
तो वहीं वसुंधरा राजे लगातार आलाकमान को खुश करने में लगी हुई हैं। वह पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ भी कर रही हैं। अब देखना होगा कि आलाकमान एक बार फिर वसुंधरा राजे के नाम पर मुहर लगाता है या कोई और सीएम का चेहरा होगा।

शाम 4 बजे तक होगी बैठक
बता दें कि बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक शाम चार बजे होगी। इस बैठक में पार्टी पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह भी भाग लेंगे। वहीं सभी नव-निर्वाचित विधायकों को अनिवार्य रूप से विधायक दल की बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में राजनाथ सिंह, सह-पर्यवेक्षक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े भी मौजूद रहेंगे।

 क्या नया चेहरा लाकर फिर चौंकाएगी बीजेपी?
क्या मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ की तरह बीजेपी इस बार भी नया चेहरा लाकर चौंकाएगी। इस चुनाव में हारने वाले राजेंद्र राठौड़ समेत पार्टी के नेताओं ने कहा कि बीजेपी में शक्ति प्रदर्शन की कोई परंपरा नहीं है। बता दें कि उन्होंने सोमवार को कहा, विधायक शुभकामनाओं का आदान-प्रदान करने के लिए वरिष्ठ नेताओं से मिलने जाते हैं। और उन्होंने कहा कि राज्य में सभी बीजेपी नेता एकजुट हैं।

अब देखना दिलचस्प होगा की क्या एक बार भी छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की तरह राजस्थान में भी नया चेहरा उतार बीजेपी फिर चौंकाएगी?

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox