ग्रेनो वेस्ट में दर्दनाक हादसा: मां ने बीमार बेटे संग 13वीं मंजिल से लगाई छलांग, दोनों की मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ग्रेनो वेस्ट में दर्दनाक हादसा: मां ने बीमार बेटे संग 13वीं मंजिल से लगाई छलांग, दोनों की मौत

-फ्लैट से मिला सुसाइड नोट – “हम दुनिया छोड़ रहे हैं, सॉरी” -बचपन से मानसिक रूप से बीमार था 11 साल का बेटा दक्ष

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-    ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ऐस सिटी सोसाइटी में शनिवार सुबह एक महिला ने अपने बीमार बेटे संग 13वीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। हादसे में महिला साक्षी चावला (37) और 11 वर्षीय बेटा दक्ष चावला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बिसरख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान फ्लैट से पुलिस को एक डायरी मिली, जिसमें साक्षी ने पति दर्पण चावला के नाम सुसाइड नोट लिखा था। उसमें उन्होंने लिखा— “हम दुनिया छोड़ रहे हैं… सॉरी। हम तुम्हें अब और परेशान नहीं करना चाहते। हमारी वजह से तुम्हारी जिंदगी खराब न हो। हमारी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है। हमें माफ करना।”

बीमारी और तनाव से जूझ रही थी मां

जानकारी के मुताबिक, दक्ष बचपन से मानसिक रूप से बीमार था और उसका इलाज लंबे समय से चल रहा था। दवाइयों और डॉक्टरों के उपचार के बावजूद कोई खास सुधार नहीं हुआ। परिजनों ने उसे कई डॉक्टरों को दिखाया और यहां तक कि गुरुद्वारों में अरदास भी कराई, लेकिन हालत जस की तस रही। बच्चे की स्थिति से परेशान होकर मां अवसाद में रहने लगी थी।

हादसे की सुबह
शनिवार सुबह करीब 9 बजे पति दर्पण चावला ने पत्नी को बेटे को दवा देने के लिए जगाया और खुद दूसरे कमरे में चले गए। बताया जाता है कि करीब 10 बजे साक्षी ने बेटे को साथ लेकर फ्लैट से छलांग लगा दी। पुलिस को रेलिंग के पास एक कुर्सी भी मिली, जिससे अंदेशा है कि पहले बेटे को धक्का दिया और फिर खुद कूद गई।

शांत परिवार, कोई विवाद नहीं
पड़ोसियों के मुताबिक, दक्ष बिना मां-पिता के घर से बाहर नहीं निकलता था। माता-पिता हमेशा उसे संभालकर साथ रखते थे। परिवार शांत स्वभाव का था और पति-पत्नी के बीच किसी तरह का मनमुटाव नहीं था। साक्षी गृहणी थीं और परिवार सोसाइटी में शांत जीवन व्यतीत करता था।

फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिवार उत्तराखंड के काशीपुर में अंतिम संस्कार के लिए रवाना हो गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox