दिशा पाटनी: घर पर फायरिंग की घटना के बाद पहली बार किया पोस्ट, फैंस ने जताई चिंता  

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिशा पाटनी: घर पर फायरिंग की घटना के बाद पहली बार किया पोस्ट, फैंस ने जताई चिंता  

-बरेली स्थित घर पर फायरिंग के बाद दिशा पाटनी ने किया पहला पोस्ट-घटना पर अब तक एक्ट्रेस ने नहीं दिया कोई बयान

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-  बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी इन दिनों किसी फिल्म या प्रोजेक्ट की वजह से नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित उनके घर पर हुई गोलीबारी की घटना को लेकर सुर्खियों में हैं। शुक्रवार सुबह अचानक हुई इस वारदात ने न सिर्फ परिवार बल्कि फैंस को भी झकझोर दिया। घटना के बाद से ही पुलिस अलर्ट मोड पर है और जांच जारी है।


पहली बार पब्लिक अपीयरेंस और सोशल मीडिया पोस्ट

इस पूरे मामले के बाद दिशा पाटनी पहली बार किसी पब्लिक इवेंट में दिखाई दीं। हालांकि, उन्होंने अब तक मीडिया या फैंस से इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना पहला पोस्ट शेयर किया है, जिसने तुरंत सुर्खियां बटोरीं।

न्यूयॉर्क फैशन वीक से ग्लैमरस तस्वीरें
दिशा ने सोशल मीडिया पर न्यूयॉर्क फैशन वीक 2026 से अपनी लेटेस्ट तस्वीरें साझा कीं। इनमें वह इंटरनेशनल ब्रांड के स्प्रिंग कलेक्शन के लिए डिजाइनर वेरोनिका लियोनी के ब्लैक बैकलेस गाउन में नजर आईं। इन तस्वीरों में उनका ग्लैमरस और कॉन्फिडेंट अंदाज देखकर फैंस ने जमकर तारीफ की।

परिवार अब भी डरा हुआ, पुलिस कर रही जांच
बरेली में मौजूद दिशा पाटनी का परिवार इस घटना से अब भी दहशत में है। उनके पिता जगदीश पाटनी का कहना है कि पुलिस लगातार जांच में लगी है और हर जरूरी कदम उठा रही है। इसके बावजूद परिवार की चिंता कम नहीं हो रही है।

सोशल मीडिया पर फैंस की चिंता और रिएक्शन
एक्ट्रेस के पोस्ट पर फैंस ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। कई यूजर्स ने कमेंट्स में उन्हें सुरक्षा का ध्यान रखने की सलाह दी, तो कुछ ने इस घटना को गोल्डी बरार और रोहित गोदारा जैसे गैंगस्टर्स से जोड़ते हुए सावधान रहने की बात कही।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox