गॉड ऑफ फायर एस-500 से लैस होगी रूसी सेना

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गॉड ऑफ फायर एस-500 से लैस होगी रूसी सेना

-रूसी सेना की बढ़ेगी ताकत, हाइपरसोनिक मिसाइल से लेकर सैटलाइट तक सब होंगे तबाह

मास्को/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- यूक्रेन युद्ध के बीच रूस की सेना को नया ब्रह्मास्‍त्र मिलने जा रहा है जिससे रूसी सेना की मारक क्षमता व ताकत दोनो बढ़ जाएगीं। रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की है कि रूसी एयर डिफेंस फोर्सेस को एस-500 एयर और मिसाइल डिफेंस इस साल मिलने जा रहा है। जिससे न केवल रूसी सेना की मारक क्षमता ही नही बढ़ेगी बल्कि हाइपरसोनिक मिसाइल से लेकर सैटलाइट तक को तबाह कर सकेंगे।  

उन्‍होंने यह भी बताया कि इस सिस्‍टम में दो नए बदलाव भी किए गए हैं। शोइगू ने बताया कि यह अत्‍याधुनिक सिस्‍टम दो रूप में उपलब्‍ध होगा। पहला- बलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम और दूसरा- ज्‍यादा लंबी दूरी तक फाइटर जेट को मार गिराने वाले मिसाइल सिस्‍टम के रूप में दिया जाएगा। रूसी एस-500 मिसाइल सिस्‍टम को सबसे पहले साल 2015 में पेश किया गया था। इसके बाद से लगातार इसे डिजाइन किया जा रहा था और साल 2021 में इसे ग्रीक देवता के नाम पर ’प्रोमेथस’ या गॉड ऑफ फायर नाम दिया गया था।

यूक्रेन युद्ध और नाटो के साथ चल रहे तनाव के बीच एस 500 को शामिल किया जाना बड़ा कदम माना जा रहा है। इसे रूस ने ’प्रोमेथस’ नाम दिया है। साल 2021 के मई महीने में पुतिन ने इस बात की पुष्टि की थी कि एस-500 का टेस्‍ट किया गया है और यह सफल रहा है। हाल ही में इज्‍वेस्तिया की रिपोर्ट में रूसी सेना के हवाले से कहा गया था कि रूसी सेना ने इस मिसाइल सिस्‍टम का बड़े पैमाने पर टेस्‍ट किया है। इस टेस्‍ट में रूसी सिस्‍टम ने हाइपरसोनिक मिसाइल को मार गिराने में अपनी काबिलियत का प्रदर्शन किया। एस-500 ने आर-29 आरएमयू 2 सिनेवा अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल को मार गिराया था। इसके अलावा इस मिसाइल ने एक परमाणु सबमरीन से दागी गई क्रूज मिसाइल को भी मार गिराया था।

एस 500 अंतरिक्ष में हमला करने में सक्षम
एस-500 को रोड- मोबाइल एयर एंड मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम माना जाता है जिसे रूस की कंपनी अलमाज एंटे ने बनाया है। इस सिस्‍टम की रेंज 600 किमी तक है। यह सिस्‍टम 800 किमी की दूरी से ही लक्ष्‍यों की पहचान कर लेता है। एस-500 सिस्‍टम एक साथ 10 सुपरसोनिक मिसाइलों को एक के बाद एक निशाना बनाने में सक्षम है। यह एयर डिफेस सिस्‍टम हाइपरसोनिक या मैक 10 की स्‍पीड से उड़ रही मिसाइलों को भी मार गिराने में सक्षम है। एस-500 की इतनी ज्‍यादा रेंज है कि वह दुश्‍मन की मिसाइलों, स्‍पेसक्राफ्ट और अंतर‍क्षि में निचली कक्षा में चक्‍कर काट रहे हथियारों को भी तबाह करने में सक्षम हैं।
         इस अत्‍याधुनिक सिस्‍टम में मिसाइल के अंदर ही रेडार भी लगा होता है। एस 500 को एस-400, एस-300 और अन्‍य प्‍लेटफार्म के साथ एक सिंगल एयर एंड मिसाइल डिफेंस नेटवर्क में शामिल किया जा सकता है। लॉन्‍चर्स के अलावा एस-500 में एक कमांड पोस्‍ट व्‍हीकल, लक्ष्‍य की पहचान करने वाले रेडार, कई और अन्‍य रेडार भी शामिल होते हैं। इसमें 77एन6-एन और 77एन6-एन1 इंटरसेप्‍टर मिसाइलें लगी होती हैं जो दुश्‍मन की मिसाइलों को तबाह कर देती हैं। साथ ही अंतर‍क्षि में सैटलाइट और स्‍पेसक्राफ्ट को तबाह करने के लिए 40एन 6एम मिसाइलें लगी हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox