खेरसान में पिछड़ रही रूसी सेना, पुतिन कर रहे बड़ी तबाही का प्लॉन तैयार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

खेरसान में पिछड़ रही रूसी सेना, पुतिन कर रहे बड़ी तबाही का प्लॉन तैयार

-यूक्रेनी शहर खेरसॉन में डैम पर बारूद बिछा रहा रूस, कहीं ऊर्जा संकट पैदा करने की योजना तो नही या फिर कुछ और

कीव/यूक्रेन/- कीव ने रूस पर पूर्वी खेरसॉन क्षेत्र को तबाह करने के लिए एक जलविद्युत बांध पर लैंडमाइन बिछाई है। यूक्रेन का कहना है कि उसके सैनिक यहां लगातार आगे बढ़ रहे हैं। ऐसे में रूस यहां बहुत बड़ा नुकसान करने की योजना बना रहा है। रूसी सैनिक इतना ज्यादा बारूद का इस्तेमाल कर रहे हैं कि इससे खेरसॉन को बड़े पैमाने पर नुकसान हो सकता है। यूक्रेन का आरोप है कि यहां हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट को भी उड़ाने की प्लानिंग है। जिससे आगे ऊर्जा संकट पैदा हो सकता है।


            यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूसी सेना ने काखोवका हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट को उड़ाने के इरादे से खनन किया था, जो “बड़े पैमाने पर तबाही“ का कारण हो सकता है। उन्होंने कहा कि दक्षिण में पानी की आपूर्ति में कटौती यूरोप के सबसे बड़े जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र की शीतलन प्रणाली को भी प्रभावित कर सकती है।

यूक्रेनी सैनिकों को रोकना है मकसद
जेलेंस्की के सलाहकार मायखाइलो पोडोलीक के अनुसार, रूस का लक्ष्य खेरसॉन क्षेत्र में यूक्रेनी सेना को रोकना और रूसी सैनिकों की रक्षा करना है। ऐहतियातन यूक्रेन के शहरों में गुरुवार को सर्दियों से पहले बिजली की खपत पर अंकुश लगाना शुरू किया गया क्योंकि अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि रूसी हमलों से देश की ऊर्जा ग्रिड को भारी नुकसान हो सकता है, जिससे देश में ऊर्जा संकट पैदा हो सकता है।
              अधिकारियों के अनुसार, रूसी मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद एक सप्ताह में देश के कम से कम 30 प्रतिशत बिजली स्टेशनों को नष्ट करने के बाद पूरे देश में ऊर्जा-बचत के उपाय किए गए हैं। कहा कि “यहां तक कि छोटी बचत और हर घर में बिजली की खपत में कमी से राष्ट्रीय ऊर्जा प्रणाली के संचालन को स्थिर करने में मदद मिलेगी।“

रूस की मदद कर रहा ईरान
इस बीच व्हाइट हाउस ने कहा कि उसके पास ईरानियों के युद्ध में प्रत्यक्ष भूमिका निभाने के सबूत हैं। रूस ने हाल ही में कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों पर मिसाइल अटैक किया था। ये मिसाइल ईरानी-निर्मित “कामिकेज़ ड्रोन“ थीं।  उन्होंने कहा कि इस बात की भी चिंता है कि ईरान युद्ध में इस्तेमाल के लिए रूस को सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों की आपूर्ति कर सकता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox