पाकिस्तान में हिंदू लड़की का जबरन धर्मांतरण, अदालत ने सुरक्षित घर में भेजा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पाकिस्तान में हिंदू लड़की का जबरन धर्मांतरण, अदालत ने सुरक्षित घर में भेजा

-पाकिस्तान में लगातार हो रहा हिन्दू लड़कियों का अपहरण व धर्मांतरण

हैदराबाद/पाकिस्तान/- पाकिस्तान में हिंदू लड़की का जबरन धर्मांतरण का एक और मामला सामने आया है। इस मामले में एक मुस्लिम शख्स ही कोर्ट पहुंच गया था जिसके बाद अदालत ने लड़की को एक सुरक्षित घर में भेज दिया है।
             पाकिस्तान के हैदराबाद शहर में दो महीने पहले जिस हिंदू लड़की का कथित रूप से दिनदहाड़े अपहरण कर जबरन इस्लाम में धर्मांतरण कराया गया था और एक मुस्लिम व्यक्ति से जिसकी शादी कराई गई थी, उसे गुरुवार को एक अदालत ने एक सुरक्षित घर में भेज दिया।


             अदालत ने शुरू में लड़की को उसके माता-पिता के साथ जाने की अनुमति नहीं दी थी और उसके पति के वकील द्वारा पेश किए गए विवाह प्रमाण पत्र को स्वीकार कर लिया था, लेकिन अदालत के फैसले के बाद लड़की के रोने और अपनी मां से लिपटे होने के वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद न्यायाधीश ने आदेश दिया कि उसे सुरक्षित घर में भेज दिया जाए और वह अपने माता-पिता से मिल सकती है।

चार लोगों ने कर लिया था अपहरण
अदालत ने आदेश दिया कि उसकी मेडिकल जांच भी कराई जानी चाहिए। अपनी बड़ी बहन के साथ एक कारखाने में काम करने वाली लड़की 12 अगस्त को अपने घर लौट रही थी तभी चार लोगों ने हैदराबाद के फतेह चौक से उसका कथित रूप से अपहरण कर लिया। लड़की के माता-पिता और उनके वकील के अनुसार लड़की का जबरन इस्लाम में धर्मांतरण किया गया और एक अपहर्ता से उसकी शादी करा दी गई।
              पाकिस्तान हिंदू लड़की के धर्मांतरण का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें हिंदू लड़की का अपहरण कर उनका जबरन धर्मांतरण कराया गया था। धर्मांतरण से इनकार करने पर कई लड़ियों की हत्या भी हो चुकी है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox