कौन हैं भारतीय मूक की चंद्रिका टंडन? जिन्होंने ‘त्रिवेणी’ के लिए जीता ग्रैमी अवार्ड

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कौन हैं भारतीय मूक की चंद्रिका टंडन? जिन्होंने ‘त्रिवेणी’ के लिए जीता ग्रैमी अवार्ड

मानसी शर्मा/- अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त म्यूजिक से संबंधित सबसे बड़ा पुरस्कार “ग्रैमी”के विजेताओं की घोषणा हो गई। 67वें ग्रैमी अवार्ड में दुनिया की कई बड़ी हस्तियों को सम्मानित किया गया। इंडियन-अमेरिकन वोकलिस्ट और एंटरप्रेन्योर चंद्रिका टंडन भी ग्रैमी अवार्ड शो में छाई रहीं। उन्हें बेस्ट न्यू एज, एम्बिएंट या चैंट एल्बम कैटेगरी में उनके एल्बम ‘त्रिवेणी’के लिए ग्रैमी पुरस्कार मिला।

हालांकि, आशंका जताई जा रही थी कि त्रिवेणी के लिए चंद्रिका को ग्रैमी मिल सकता है। इस अवार्ड को जीतने के बाद उन्होंने अपनी खुशियां जाहिर की हैं। साथ ही चंद्रिका ने इस अवार्ड के लिए कोलेबरेटर-दक्षिण अफ्रीकी बांसुरी वादक Wouter Kellerman और जापानी वायलिन वादक Eru Matsumotoको श्रेय दिया है। कौन हैं चंद्रिका टंडन? चंद्रिका टंडन की पहचान दुनियाभर में गोलबल बिजनेस लीडर की तौर पर है। उनकी बड़ी बहन PepsiCoकी पूर्व सीईओ इंद्रा नूई हैं। वो चेन्नई में पली बढ़ीं और मद्रास स्थित क्रिच्ळियन कॉलेज से पढ़ाई पूरी की। फिर उन्होंने

IIMअहमदाबाद से मास्टर डिग्री हासिल की। वो लंबे समय तक भारत में रहीं। उसके बाद चंद्रिका अमेरिका शिफ्ट हो गई। अवॉर्ड जीतने के बाद उन्होंने रिकॉर्डिंग एकेडमी से कहा, ‘इस कैटेगरी में हमारे पास बहुत अच्छे नॉमिनेशन थे। फैक्ट ये है कि हमने अवॉर्ड जीता है और ये हमारे लिए बहुत स्पेशल मोमेंट है। हमारे साथ जो म्यूजिशियन नॉमिनेट हुए थे वो सभी शानदार हैं।’ बता दें, ग्रैमी अवार्ड में चंद्रिका टंडन को एथनिक अटायर में देखा गया।

वो पिंक कलर के हैवी सूट में नजर आईं। इन एल्बमको मिला था नॉमिनेशन बता दें, 67वें ग्रैमी अवार्ड में चंद्रिका टंडन की त्रिवेणी के अलावा एम्बिएंट या चैंट एल्बम कैटेगरी में रिकी केज का Break of Dawn, रुइचि सकामोटो का Opus, अनुष्का शंकर का Chapter II: How Dark It Is Before Dawn और राधिका वेकारिया का वॉरियर्स ऑफ लाइट को नॉमिनेट किया गया था। बता दें, पिछले साल ग्रैमी में RRRके एक गाने को अवार्ड मिला था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox