एक दर्जन वारदातों को अन्जाम देने वाला बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एक दर्जन वारदातों को अन्जाम देने वाला बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे

-गुरूग्राम पुलिस ने रखा था 25 हजार रुपयों का ईनाम, कई मामलों में था वांछित

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- गुरूग्राम अपराध शाखा ने एक दर्जन वारदातों को अंजाम देने वाले कुख्यात बदमाश को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। गुरूग्राम पुलिस ने अपराधी पर 25 हजार रूपये का ईनाम भी रखा हुआ था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
                     पुलिस के अनुसार निरीक्षक नरेन्द्र चैहान, प्राभारी अपराध शाखा सैक्टर-17, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने हत्या, हत्या का प्रयास, लङाई-झगङा, रंगदारी मांगने व अवैध हथियार रखने इत्यादि अपराधों की करीब 1 दर्जन वारदातों को अन्जाम देने वाले 25 हजार रुपयों के कुख्यात बदमाश सचिन उर्फ मूसा पुत्र ओमप्रकाश निवासी गाँव तिगाँव, थाना तिगाँव, जिला फरिदाबाद, उम्र 25 वर्ष को सैक्टर-14, गुरुग्राम से अवैध हथियार सहित काबू करने में बङी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जा से अवैध 1 पिस्टल व 2 जिन्दा कारतूस बरामद किए जाने पर आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की सम्बन्धित धाराओँ के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि यह कुख्यात बदमाश रणदीप भाटी, नोएडा के गिरोह का सक्रिय सदस्य है और इसके खिलाफ जिला फरीदाबाद, गुरुग्राम व पलवल में  हत्या, हत्या का प्रयास, लङाई-झगङा, रंगदारी मांगने व अवैध हथियार रखने इत्यादि अपराधों के करीब 1 दर्जन मामले दर्ज है। आरोपी पर फरीदाबाद पुलिस द्वारा 25 हजार रुपयों का ईनाम भी घोषित किया हुआ था। आरोपी से पुलिस पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि इसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एम.जी.एफ. मॉल में एम्पायर व ट्वीन्स क्लब के मालिक को धमकी देते हुए उससे रंगदारी मांगने की वारदात को अन्जाम दिया था। जिस सम्बन्ध में थाना डी.एल.एफ. फेस-2, गुरुग्राम में मामला दर्ज है। इस मामले में इसके दो साथियों रिकी उर्फ मोरु व जितेन्द्र उर्फ बिट्टू को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox