फीस को लेकर अभिभावकों में रोष, तूल पकड़ रहा मुद्दा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

फीस को लेकर अभिभावकों में रोष, तूल पकड़ रहा मुद्दा

-स्कूलों के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे अभिभावक, स्कूल भी फीस के लिए अड़े, रोक रहे बच्चों का परिणाम

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- फीस का मुद्दा अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। एक-दो स्कूलों में लगातार अभिभावक प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन अब हर तीसरे स्कूल के बाहर अभिभावकों के समूह देखे जा सकते हैं। मामला ही ऐसा है। स्कूल फीस की मांग कर रहे हैं और अभिभावकों का तर्क है कि आखिर स्कूलों को पूरी फीस क्यों दें। अब स्थिति यह है कि स्कूल विद्यार्थियों का वार्षिक परिणाम रोक रहे हैं। ऐसे में अभिभावक स्कूलों में जाकर प्रदर्शन और प्रबंधन से जिरह कर रहे हैं। वहीं स्कूल संचालकों ने भी जैसे ठान रखी है कि वे अभिभावकों की एक भी नहीं सुनेंगे।
                       शनिवार को भी ऐसा ही कुछ हुआ। कई स्कूलों के बाहर अभिभावकों ने प्रदर्शन किया। शनिवार को सेक्टर पांच स्थित लार्ड जीसस स्कूल, सेक्टर-48 स्थित जीडी गोयनका स्कूल, सेक्टर नौ स्थित ग्रीनवुड स्कूल, सेक्टर 37 स्थित सनसिटी स्कूल के बाहर अभिभावक एकत्र हुए। अभिभावकों के मुताबिक उन्होंने ट्यूशन फीस जमा करा दिया है, स्कूलों ने पहले वार्षिक फीस नहीं लेने का वादा भी किया था लेकिन अब वे विभिन्न मदों में फीस के अलावा वार्षिक फीस की भी मांग कर रहे हैं। अभिभावकों का यह भी कहना है कि स्कूल हर तरह का शुल्क भी मांग रहे हैं और कुछ स्कूलों ने फीस वृद्धि करके नए सत्र की फीस भी मांगी है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रेमलता यादव का कहना है कि फीस मुद्दे को लेकर कई स्कूलों से उनके पास शिकायतें आई हैं। इस बारे में स्कूल प्रबंधन को कहा गया है। इन शिकायतों की जानकारी निदेशालय को दे दी गई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox