फ्रांस के बाद बांग्लादेश में भी लगा पूर्ण लाॅकडाउन, पाबंधियों की तरफ बढ़ रहा भारत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

फ्रांस के बाद बांग्लादेश में भी लगा पूर्ण लाॅकडाउन, पाबंधियों की तरफ बढ़ रहा भारत

-भारत में भी तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना वायरस दुनियाभर में एक बार फिर कोरोना वायरस अपना कहर बरपाने लगा है।  स्थिति पिछले साल से भी बदतर होती जा रही है। कई देशों में लाॅकडाउन एक बार फिर आ गया है। वही भारत के भी कई राज्यों में आंशिक लॉकडाउन जैसी स्थिति बनती जा रही है। वहीं फ्रांस के बाद अब बांग्लादेश ने भी पूर्ण लाॅकडाउन की घोषणा कर दी है हालांकि बांग्लादेश में लाॅकडाउन अभी सिर्फ एक सप्ताह का ही होगा। जो 5 अपै्रल से प्रभावी होगा। इससे पहले फ्रांस भी देश में तीसरी बार लॉकडाउन लगाए जाने की घोषणा कर चुका है। अब भारत सरकार पर भी कोरोना को लेकर दबाव बढ़ गया है।
                    ढाका ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, बांग्लादेश में लॉकडाउन के दौरान कोर्ट और दफ्तर बंद रहेंगे तो वहीं उद्योग और मिल बारी-बारी संचालन किया जाएगा। उद्योग-कल कारखानों को इसलिए खुला रखा जाएगा ताकि मजदूरों को काम बंद होने पर वापस घर न जाना पड़े। वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने भी देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की है। यह लॉकडाउन शनिवार को यानी आज से लागू होगा। फ्रांस में शुक्रवार को कोरोना के 46 हजार 677 नए मामले आए हैं, जो कि बीते हफ्ते की तुलना में 6.2 प्रतिशत ज्यादा है। फ्रांस में इस दौरान कोरोना से 332 मौतें भी हुई हैं। फ्रांस में अब तक कोरोना से 96 हजार 280 लोगों की जान जा चुकी है। फ्रांस में अब अगले चार हफ्तों तक लॉकडाउन लगा रहेगा।    
                    देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। महाराष्ट्र में रोजाना कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा हो रहा है। उधर देश की राजधानी दिल्ली में भी कोविड-19 का कहर लोगों को डरा रहा है। इसके अलावा मध्यप्रदेश, गुजरात, पंजाब, यूपी समेत देश के अन्य राज्यों में भी कोरोना वायरस के केस लगातार बढ़ रहे हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि देश में कोरोना वायरस को मात देने के लिए टीकाकरण अभियान भी जोर-शोर से चल रहा है। बीते 24 घंटे में 89,019 नए मरीज मिले हैं। इसके मुकाबले सिर्फ 44,176 संक्रमित ठीक हुए हैं, जबकि इस महामारी से 713 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 44,123 की बढ़ोतरी हुई है। एक दिन में संक्रमित हुए लोगों का आंकड़ा पहले पीक से सिर्फ 9,000 दूर है। इससे पहले 16 सितंबर को सबसे ज्यादा 97,860 मरीज मिले थे, इसके बाद यह आंकड़ा कम होना शुरू हो गया था। देश में अब तक करीब 1.24 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। करीब 1.15 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1.64 लाख ने जान गंवाई है। 6.55 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े कोविड-19 इंडिया ओआरजी से लिए गए हैं।

6 प्रमुख राज्यों के हाल…
1. महाराष्ट्र
यहां शुक्रवार को 47,913 नए मरीज मिले। 24,126 मरीज ठीक हुए और 481 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 29.04 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 24.57 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 55,379 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 3.90 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

2. पंजाब
यहां शुक्रवार को 2,873 नए मरीज मिले। 2,002 ठीक हुए, जबकि 57 की मौत हुई। राज्य में अब तक 2.45 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.13 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 6,983 की मौत हुई है। फिलहाल 25,458 लोगों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली
यहां शुक्रवार को 3,594 नए केस आए। 2,084 मरीज ठीक हुए और 14 संक्रमितों की मौत हुई। यहां अब तक 6.68 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं, 6.45 लाख ठीक हुए हैं और 11,050 ने जान गंवाई है। अभी 11,994 का इलाज चल रहा है।

4. मध्यप्रदेश
यहां शुक्रवार को 2,777 नए मरीज मिले। 1,482 लोग ठीक हुए, जबकि 16 की मौत हुई। राज्य में अब तक 3 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.77 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 4,014 की मौत हुई है। फिलहाल 19,336 लोगों का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात
यहां शुक्रवार को 2,640 नए कोरोना मरीज मिले। 2,066 मरीज ठीक हुए, जबकि 11 की मौत हुई। राज्य में अब तक 3.12 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.94 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 4,539 मरीजों की मौत हुई है और फिलहाल 13,559 लोगों का इलाज चल रहा है।

6. राजस्थान
यहां शुक्रवार को 1,422 संक्रमितों की पहचान हुई। 499 मरीज ठीक हुए और 2 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक करीब 3.36 लाख मरीज इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 3.22 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,824 ने जान गंवाई है। फिलहाल 10,484 मरीजों का इलाज चल रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox