अलंकार अग्निहोत्री ने अचानक किया योगी प्रेम का इजहार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अलंकार अग्निहोत्री ने अचानक किया योगी प्रेम का इजहार

-नाराजगी खत्म, शुरू हुआ योगी चालीसा!

उत्तर प्रदेश/सिमरन मोरया/-  उत्तर प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में पिछले काफी दिनों हलचल मची हुई है। बरेली के मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्रिहोत्री एक बार फिर खबरों में हैं। इस बार उनके सुर बदले हुए हैं। उन्होंने सीएम योगी की शान में कसीदे पढ़े हैं।

अलंकार अग्रिहोत्री के बयान से ऐसा लग रहा था कि वह सीएम योगी से नाराज हैं। अब उन्होंने खुलकर अपनी बात को सामने रखी दी है। अलंकार अग्रिहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके हैं और हमेशा रहेंगे।

क्या बोले अलंकार अग्रिहोत्री ?
पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अलंकार अग्रिहोत्री ने यह साफ शब्दों में कहा कि किसी भी कीमत पर कोई बाहरी व्यक्ति हमारे राज्य के मुख्यमंत्री का अपमान नहीं कर सकता। उन्होंने कहा उनके कुछ व्यक्तिगत और प्रशासनिक मुद्दे थे, जिन्हें सार्वजानिक मंचों पर उठाया गया है लेकिन, इन मुद्दों को मुख्यमंत्री योगी से जोड़कर देखना गलत है। अलंकार अग्रिहोत्री ने कहा कि उनकी शिकायते किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं बल्कि व्यवस्था से जुड़ी थीं।

सरकारी सेवा में वापसी नहीं
अलंकार अग्रिहोत्री ने सरकारी सेवा में वापसी को लेकर भी बयान दिया है। अलंकार अग्रिहोत्री ने कहा कि अब उनका सिस्टम में वापस लौटने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने खुद को मानसिक रूप से इसके लिए तैयार कर लिया है, आगे की लड़ाई सिस्टम के बाहर रहकर ही लड़नी है। बहुत सारे मुद्दे ऐसे हैं, जिन पर काम करना बाकी है, वह सिस्टम के अंदर रहकर शायद संभव नहीं है। अलंकार अग्रिहोत्री ने कहा कि सिस्टम के भीतर रहते हुए कई बार व्यक्ति अपनी बात खुलकर कह नहीं पाता है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox