अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में उत्तरी भारत की बेटी कमला हैरिस, ट्रंप से 2 पॉइंट आगे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में उत्तरी भारत की बेटी कमला हैरिस, ट्रंप से 2 पॉइंट आगे

-वह अमेरिका के लिए खतरनाक है, कमला हिलेरी क्लिंटन की नौकरानी है- पूर्व सांसद तुलसी गबार्ड

अमेरिका/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- कमला हैरिस अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में उतर चुकी है। इस बार चुनाव में कमला हैरिस के सामने डोनाल्ड ट्रंप खड़े है। हालांकि, कमला हैरिस के नाम पर अब तक आधिकारिक मुहर लगनी बाकी है। वहीं कई सर्वे में कमला हैरिस डोनाल्ड ट्रंप पर भारी पड़ती दिख रही है। जानकारी के लिए बता दें कि रॉयटर्स-इपसोस की पोल में तो कमला हैरिस डोनाल्ड ट्रंप से 2 प्वाइंट से आगे चल रही है। हालांकि अब उनके ऊपर पर्सनल अटैक होना शुरू हो चुका है। कभी उन्हें पागल कहा जा रहा है तो कभी उन्हें टारगेट किया जा रहा है।

बता दें कि उन्हें नौकरानी कहा जा रहा है तो कभी कहा जा रहा है कि वो जिस चीज को छूती है, उसे बर्बाद कर देती है। दरअसल, कमला हैरिस को नौकरानी कहने के पीछे तुलसी गबार्ड का कनेक्शन है। तुलसी गबार्ड अमेरिका की पहली हिंदू सांसद रह चुकी है। पूर्व कांग्रेस वुमन तुलसी गबार्ड ने ही कमला हैरिस को लेकर कहा था कि वह हिलेरी क्लिंटन की नौकरानी है। तुलसी गबार्ड डेमोक्रेट्स की क ही नेता थी। मगर अब वह डोनाल्ड ट्रंप के लिए खुलकर बैटिंग कर रही है। कमला की उम्मीदवारी की खबर पर तुलसी गबार्ड ने एक वीडियो मैसेज में कहा था, ‘अगर कमला राष्ट्रपति बनती है तो ये अमेरिका के लिए बहुत खतरनाक होगा। वह राष्ट्रपति और सेना चीफ बनने लायक नहीं है। कमला हिलेरी क्लिंटन की नौकरानी है’।

कमला को डोनाल्ड ट्रंप ने कहा पागल
गौरतलब है कि कमला हैरिस कई बार रूढ़िवादी हमलों की तीव्र बौछार का निशाना बनी थी। यहां तक कि उनके चरित्र को लेकर भी आरोप लगाए गए थे। जैसे-जैसे 2024 का चुनाव नजदीक आ रहा है, डोनाल्ड ट्रंप और हमलावर होते जा रहे हैं। इससे पहले 20 जुलाई, 2024 को ग्रैंड रैपिड्स, मिशिगन में एक रैली के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प ने बाइडे न और कमला दोनों पर हमला किया था। बार-बार बाइडेन को ‘बेवकूफ’कहा और उनके आईक्यू का अपमान भी किया है। वहीं कमला हैरिस के बारे में ट्रंप ने कहा, ‘वह पागल थी’।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox