
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ / नई दिल्ली / मानसी शर्मा – केंद्र सरकार और राज्य सरकार देश के जरूरतमंद लोगों के साथ-साथ अन्नदाता किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई तरह की सरकारी योजनाएं चला रही हैं. इन्हीं महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है पीएम कुसुम योजना.

पीएम किसान योजना की तरह यह योजना भी प्रधानमंत्री मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. इस योजना का उद्देश्य देश भर के किसानों को सौर ऊर्जा प्रौद्योगिकियों का लाभ प्रदान करना है. इसका पूरा नाम किसान ऊर्जा सुरक्षा और उत्थान अभियान (कुसुम) है.
इस योजना के तहत देशभर के किसानों को ऊर्जा सुरक्षा प्रदान करने के लिए सौर ऊर्जा प्रदान की जानी है. इस योजना के तहत केंद्र सरकार का लक्ष्य किसानों को रियायती दरों पर सोलर पंप लगाने के लिए प्रेरित करना है.
सोलर पंप के जरिए किसान आसानी से अपने खेतों और फसलों की सिंचाई कर सकते हैं. इससे उत्पादित बिजली को बेचा भी जा सकता है. इससे किसान घर बैठे भी अच्छी कमाई कर सकते हैं.
पीएम कुसुम योजना के तहत सरकार किसानों को सोलर पंप की खरीद पर 90 फीसदी तक सब्सिडी दे रही है. इस योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसानों को आवेदन करना होगा. इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को सरकार द्वारा जारी आधिकारिक वेबसाइट pmkusum.mnre.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा.





More Stories
द्वारका कोर्ट से ट्रायल से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, एंटी-जेल बेल सेल की टीम को मिली सफलता।
CCTV की मदद से मिला इंजीनियर का खोया लैपटॉप और पासपोर्ट
दिल्ली में दशहरे पर रावण के साथ जलेगा 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, पितमपुरा रामलीला की अनोखी पहल
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की महिला सुरक्षा के लिए विशेष फुट पेट्रोलिंग, महिलाओं और बच्चों में बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा
दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 52 करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड जब्त
कृषि विज्ञान केंद्र उजवा में मनाया महिला किसान दिवस