अगले 5 साल रिलायंस के चेयरमैन बने रहेंगे मुकेश अंबानी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अगले 5 साल रिलायंस के चेयरमैन बने रहेंगे मुकेश अंबानी

-रिलायंस-बोर्ड ने शेयर होल्डर्स से मांगी मंजूरी, जीरो सैलरी पर करेंगे काम

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मुंबई/शिव कुमार यादव/- रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने मुकेश अंबानी को 2029 तक कंपनी के चेयरमैन और एमडी बनाए रखने के लिए शेयर होल्डर्स से मंजूरी मांगी है। कंपनी उनके कार्यकाल को पांच साल के लिए आगे बढ़ाना चाहती है। अंबानी अभी 66 साल के हैं, और कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव के लिए कंपनी के लॉ के अनुसार तय 70 साल की उम्र को पार कर जाएंगे।
                उन्हें 70 साल की उम्र के बाद भी चेयरमैन और एमडी बनाए रहने के लिए शेयरधारकों के एक विशेष प्रस्ताव की आवश्यकता होगी। अगर मुकेश अंबानी अगले 5 सालों के लिए चेयरमैन और एमडी बनाए जाते हैं तो वो इस दौरान कोई वेतन नहीं लेंगे। बीते तीन साल यानी 2020-21, 2021-22 और 2022-23 में भी उन्होंने कंपनी से कोई सैलरी नहीं ली।

बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से मिली मंजूरी
मुकेश अंबानी 1977 से रिलायंस के बोर्ड में हैं और जुलाई 2002 में अपने पिता धीरूभाई अंबानी की मृत्यु के बाद उन्हें कंपनी का चेयरमैन बनाया गया था। रिलायंस ने कहा कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 21 जुलाई 2023 को मुकेश अंबानी को उनके वर्तमान कार्यकाल की समाप्ति से 5 साल की अवधि के लिए एमडी के रूप में फिर से नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। अंबानी का कार्यकाल अगले साल 19 अप्रैल 2024 को खत्म होगा।

सिंपल, अफोर्डेबल और इनोवेटिव सॉल्यूशन प्रोवाइड करना जियो का लक्ष्य
उधर, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के बिजनेस को लेकर मुकेश अंबानी ने कहा कि इस कंपनी का लक्ष्य सिंपल, अफोर्डेबल और इनोवेटिव फर्स्ट सॉल्यूशन प्रोवाइड करना है। भारत आज अभूतपूर्व स्पीड से डिजिटल फाइनेंस को अपना रहा है।’ उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रांति जन धन अकाउंट, डिजिटल पेमेंट, स्मार्टफोन के यूज और कम लागत वाले डेटा के माध्यम से देश के हर कोने में प्रवेश कर चुकी है।

रिलायंस भारत की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली निजी कंपनी
बिलेनियर मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत में प्राइवेट सेक्टर की मोस्ट वैल्युएबल कंपनी है। ’2022 बरगंडी प्राइवेट हुरुन इंडिया 500’ लिस्ट में रिलायंस 16.3 लाख करोड़ रुपए की वैल्यू के साथ पहले नंबर पर है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) 11.8 लाख करोड़ रुपए की वैल्यू के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं एचडीएफसी बैंक 9.4 लाख करोड़ रुपए की वैल्यू के साथ लिस्ट में तीसरे नंबर पर है।

दुनिया के 9वें सबसे अमीर बिजनेसमैन
फोर्ब्स बिलेनियर की रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी इस समय दुनिया में 9वें रैंक पर सबसे अमीर बिजनेसमैन हैं। उनकी नेटवर्थ 6.9 लाख करोड़ रुपए (83.4 बिलियन डॉलर) है। इस लिस्ट में टॉप पर बर्नार्ड अरनॉल्ट हैं, उनकी नेटवर्थ 17.4 लाख करोड़ रुपए (211 बिलियन डॉलर) है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox