
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- फूड-टेक यूनिकॉर्न जोमैटो के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) दीपेंद्र गोयल ने रविवार (6 अगस्त) को अपने एक अलग ही अंदाज में फ्रेंडशिप-डे सेलिब्रेट किया। दरअसल, दीपेंद्र गोयल ने फ्रेंडशिप-डे के मौके पर अपनी कंपनी जोमैटो के डिलीवरी पार्टनर्स, रेस्टोरेंट पार्टनर्स और कस्टमर्स को खुद बाइक से फूड डिलीवर किया और फ्रेंडशिप-बैंड्स भी बांटे हैं।
इस बात की जानकारी दीपेंद्र गोयल ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट शेयर कर दी है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी कुछ फोटोज भी शेयर की हैं। एक फोटो में वे जोमैटो डिलीवरी बॉय की तरह कंपनी की टी-शर्ट पहने रॉयल एनफील्ड बाइक पर बैठे नजर आ रहे हैं।

फोटो में उनकी बाइक की सीट पर पीछे जोमैटो का फूड डिलीवरी बॉक्स भी दिखाई दे रहा है। वहीं एक दूसरी फोटो में दीपेंद्र गोयल के हाथ में जोमैटो प्रिंट रेड कलर के फ्रेंडशिप-बैंड्स दिखाई दे रहे हैं। इन बैंड्स पर ’बेस्ट फूड फ्रेंड्स फॉरएवर’ लिखा है।
बेस्ट संडे एवरः दीपेंद्र गोयल
अपनी इस पोस्ट के कैप्शन में दीपेंद्र गोयल ने लिखा, ’अपने डिलीवरी पार्टनर्स, रेस्टोरेंट पार्टनर्स और कस्टमर्स को फूड डिलीवर करने और उन्हें फ्रेंडशिप-बैंड्स बांटने जा रहा हूं। बेस्ट संडे एवर।’ दीपेंद्र की इस पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं।
फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो को फाइनेंशियल ईयर 2024 की पहली तिमाही में 2 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ है। यह पहला मौका है जब कंपनी ने मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी की स्थापना 15 साल पहले 2008 में हुई थी। इसे लेकर एक यूजर ने एक्स पोस्ट में मजाक में लिखा, ’2 करोड़ मुझसे ले लेता भाई, इतना घर-घर जाकर खाना डिलीवर करने की क्या जरूरत थी।’





More Stories
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने हांगकांग से वियतनाम के रास्ते भारत लाए जा रहे सैन्य व रक्षा श्रेणी के 10 ड्रोन बरामद
दिल्ली थप्पड़ कांड: MCD सदन में AAP पार्षदों का हंगामा, बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
4 महीने रोक दो लकड़ी से अंतिम संस्कार’, गाड़ियाें के धुएं से घुटती दिल्ली पर BJP पार्षद का गजब प्लान
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम
17वीं चैम्पियन रन में बीआरजी ने दिखाई मजबूत भागीदारी, विशेष अवॉर्ड से सम्मानित