अगर आपके चेहरे पर हैं काले धब्बे तो ना हो परेशान, अपनाये ये नुस्खा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अगर आपके चेहरे पर हैं काले धब्बे तो ना हो परेशान, अपनाये ये नुस्खा

-लौंग व नारियल तेल का मिश्रण चेहरे के काले धब्बों पर कर सकता है चमत्कार, असर देखकर रह जाएंगे हैरान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/हैल्थ डेस्क/भावना शर्मा/- यूं तो आयुर्वेद में बिमारियों को दूर करने के एक से बढ़कर एक नुस्खे व उपाय लिखे है जिन्हे आप अपनी दैनिक दिनचर्या में अपनाकर रोगों से बच सकते हैं। अकसर लोगों के चेहरे पर काले धब्बे नजर आने लगते है। कई बार कील-मुंहासे भी चेहरे को काला बना देते है। लेकिन आयुर्वेद में ऐसे अनेक नुस्खे है जो आपकी रसोई में मिल जाते है बस जरूरत है तो उन्हे अपनाने व करने की। काले धब्बे की बिमारी में आयुर्वेद में रामबाण ईलाज मिलता है। जो मंहगा भी नही है और आसानी से लोगों की रसोई में ही मिल जाता है।
               बहुत से लोगों को चेहरे पर काले धब्बों की दिक्कत हो जाती है. त्वचा की सतह पर नजर आने वाले ये काले धब्बे केमिकल से भरपूर स्किन केयर प्रोडक्ट्स लगाने, जरूरत से ज्यादा धूप में रहने या फिर स्किन की सही देखरेख ना करने से नजर आ सकते हैं. ऐसे में यह समझना कई बार मुश्किल हो जाता है कि किस तरह इन धब्बों से छुटकारा पाया जाए. अगर आप भी हर तरह की कोशिश करके थक गए हैं तो नारियल तेल (ब्वबवदनज व्पस) का यह नुस्खा आपकी निराशा को दूर कर देगा. नारियल के तेल में एक उचित मात्रा में लौंग का तेल डालकर लगाने से चेहरे के गहरे धब्बों से छुटकारा मिल जाता है। तो आईये जानते है इस ईलाज के बारे में-

दाग-धब्बे हटाने के घरेलू उपाय
लौंग और नारियल तेल साथ मिलाकर लगाने पर चेहरे पर कमाल का असर देखने को मिलता है। लौंग में कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इसमें एंटीफंगल, एंटीमाइक्रोबियल और एंटीवायरल गुण भी पाए जाते हैं। हालांकि, लौंग को सीधा चेहरे पर नहीं लगाया जाता है बल्कि धब्बे छुड़ाने के लिए लौंग को नारियल तेल में मिलाकर लगाते हैं या फिर लौंग के तेल को नारियल तेल के साथ मिक्स करके इस्तेमाल में लाया जाता है।
                  एक कटोरी लें और उसमें लौंग के तेल की 2 से 4 बूंदे और एक चम्मच नारियल का तेल डालकर मिला लें. इसमें एक चुटकी हल्दी भी डाली जा सकती है। इस तेल को मिक्स करके चेहरे के धब्बों पर लगा लें। जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव हो उन्हें सावधानी बरतते हुए इस मिश्रण का इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं, अगर चेहरे पर जरा सी भी जलन महसूस हो तो चेहरा धो लें।

एजिंग पर भी है असरदार
लौंग का इस्तेमाल लटकती त्वचा में कसावट लाने के लिए भी किया जा सकता है। असल में लौंग एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होती है और त्वचा से डेड स्किन सेल्स हटाने और ब्लड फ्लो को बेहतर करने में भी असरदार होती है। इसके अतिरिक्त त्वचा लौंग के इस्तेमाल से चमकदार बनती है सो अलग। आपको करना बस इतना है कि एक रूई के टुकड़े में नारियल और लौंग के तेल का मिश्रण लेना है और इसे रात में चेहरे पर लगाकर सो जाना है। आप किसी क्रीम या मॉइश्चराइजर में भी लौंग का तेल मिलाकर लगा सकते हैं।

ये तेल भी आते हैं काम
चेहरे से धब्बे छुड़ाने के लिए नीम का तेल भी फायदेमंद साबित होता है। इसे किसी दूसरे तेल में मिक्स करके लगाया जा सकता है। इस तेल से चेहरा धूप की यूवी किरणों से भी बचता है।
                  बिना कुछ मिलाए सिर्फ नारियल के तेल को भी चेहरे पर लगा सकते हैं। नारियल का तेल खासतौर से ड्राई स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इसे रात के समय लगाकर सोएं, अगली सुबह तक चेहरे पर नमी महसूस होगी। झाइयों को कम करने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसे लगाने के लिए सरसों के तेल में नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर 10 से 15 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें।

चेतावनी- नजफगढ़ मैट्रो न्यूज इस जानकारी के लिए किसी भी तरह की ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है। यह सलाह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। 

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox