अंबाला कैंट में युवक की चाकुओं से हत्या, चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अंबाला कैंट में युवक की चाकुओं से हत्या, चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल

हरियाणा/अनीशा चौहान/- हरियाणा के अंबाला कैंट के बब्याल इलाके में शुक्रवार को एक दर्दनाक वारदात हुई। यहां 19 वर्षीय युवक राहुल की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका चचेरा भाई विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल विशाल का इलाज सिविल अस्पताल में जारी है।

कार सवार युवकों ने किया हमला
जानकारी के अनुसार, राहुल और विशाल सब्जी बेचने का काम करते थे और चंदपुरा इलाके के रहने वाले थे। जब दोनों बब्याल इलाके से गुजर रहे थे, तभी कार में सवार कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान चाकुओं से किए गए हमले में राहुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विशाल बुरी तरह घायल हो गया।

परिजनों ने जताई नाराजगी
पीड़ित परिवार का कहना है कि राहुल और विशाल की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और यह हमला बिना किसी वजह के किया गया है। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने रंजिश बताया कारण
वहीं पुलिस का कहना है कि यह मामला पुरानी रंजिश का है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमला करने वाले युवक बब्याल के ही रहने वाले हैं और उन्हें पकड़ने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग कर रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox