चीन में उइगर महिलाओं के साथ किया जा रहा सामूहिक दुष्कर्म, शिविर से भागी महिला ने किया खुलासा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चीन में उइगर महिलाओं के साथ किया जा रहा सामूहिक दुष्कर्म, शिविर से भागी महिला ने किया खुलासा

-चीन में अल्पसंख्यकों के लिए बनाए गए री-एजुकेशन शिविरों में महिलाओं के साथ योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा सामूहिक दुष्कर्म -चीन के शिनजियांग में उइगर महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म और अल्पसंख्यक लोगों के साथ यातनाओं की कई घटनाएं आई सामने

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/देश-विदेश/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- चीन के शिनजियांग प्रांत में उइगर महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म और अल्पसंख्यक लोगों के साथ यातनाओं की कई घटनाएं सामने आई हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में अल्पसंख्यकों के लिए बनाए गए री-एजुकेशन शिविरों में महिलाओं के साथ योजनाबद्ध तरीके से सामूहिक दुष्कर्म किया जाता है। इस बात का खुलासा शिविर से भागी एक महिला ने किया है।
इन शिविरों में उइगर मुस्लिमों को कैद करके रखा गया है और यहां उन्हें कई तरह की यातनाएं दी जाती हैं। हालांकि चीन इन रिपोर्ट्स को खारिज करता रहता है। हाल ही में बीबीसी ने इन बंदी कैंपों से भागी महिलाओं, गार्डों और विभिन्न जांचों के आधार पर एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में एक उइगर मुस्लिम महिला ने अपनी आपबीती बताई है। महिला का दावा है कि चीन के री-एजुकेशन शिविर में आज भी योजनाबद्ध तरीके से दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न होता है और उन्हें खौफनाक यातनाएं दी जाती हैं। इस रिपोर्ट के बाद कई प्रमुख अमेरिकी सांसद, नेता और मानवाधिकार संगठनों ने अपना विरोध जताया है। इन लोगों ने संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में एक जांच की मांग की है। रिपोर्ट के मुताबिक जेल से भागने के बाद तुरुसुने जियावुदुन भागकर अमेरिका पहुंच गईं। उन्होंने बताया कि महिलाओं को ‘हर रात’ सेल से उठा लिया जाता था। इसके बाद उनके साथ मास्क पहने लोग दुष्कर्म करते हैं। उन्होंने अपनी कहानी आगे बताते हुए जानकारी दी कि मेरे साथ तीन बार ऐसा हो चुका है। रिपोर्ट में वहां तैनात गार्डों के हवाले से भी यह बात कही गई है।

यातना शिविरों में दस लाख से ज्यादा उइगर
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इन शिविरों में दस लाख से ज्यादा महिला और पुरुषों को रखा गया है। इस पर चीन का कहना है कि इन शिविरों को मुस्लिम और अन्य समुदाय के लोगों को दोबारा शिक्षित करने के लिए बनाया गया था। मानवाधिकार संगठनों ने चीन के इन शिविरों के खिलाफ आरोप लगाया है कि यहां उइगर समुदाय के लोगों के मानवाधिकारों का उल्लंघन हुआ है। 

महिलाओं के साथ व्यवस्था बनाकर किया जाता है दुष्कर्म
अमेरिका पहुंचीं तुरुसुने जियावुदुन ने बताया कि हर रात किसी ना किसी महिला को सेल से उठाकर ले जाया जाता है। मास्क पहने चीनी नागरिक बारी-बारी से महिलाओं के साथ दुष्कर्म करते हैं। तुरुसुने जियावुदुन ने बताया कि उनके साथ ऐसा तीन बार हो चुका है और दो से तीन लोगों ने ऐसा किया है। 

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox