सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न देना गलत- राजद नेता शिवानंद तिवारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न देना गलत- राजद नेता शिवानंद तिवारी

-कहा, भारत रत्न पाने के बाद भी लोग अलग-अलग ब्रांड के लिए प्रचार करते है जिनमें से तेंदुलकर भी एक है

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- राजद द्वारा भारत रत्न जैसे सर्वोच्च सम्मान पर अंगुली उठाए जाने से विवाद पैदा हो गया है। कई लोगों ने इसे देश का अपमान बताया है। राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तिवारी ने कहा कि सचिन को भारत रत्न देने का फैसला सही नहीं था। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा सम्मान पाने वाले लोग अलग-अलग ब्रांड के लिए प्रचार करते हैं। इससे भारत रत्न का ही अपमान हो रहा है। बता दें कि तिवारी ने सचिन को सम्मान के लिए चुने जाने के समय भी सवाल उठाए थे।
कृषि आंदोलन के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन को लेकर सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया है। इसके बाद बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने उनपर हमला बोला है। लालू प्रसाद यादव की पार्टी के बड़े नेता शिवानंद तिवारी ने सचिन की आलोचना करते हुए यहां तक कह दिया है कि उन्हें भारत रत्न देने का फैसला सही नहीं था। ऐसे लोगों को भारत रत्न देने से इस सम्मान का अपमान हो रहा है। उन्होंने सचिन के हालिया ट्वीट को लेकर नाराजगी दिखाई। वहीं लालू की पार्टी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने शिवानंद के बयान का बचाव किया। उन्होंने कहा कि सचिन को खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सम्मान दिया गया था। यह जरूरी नहीं है कि उन्हें हर क्षेत्र में उतनी ही समझ हो। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने इसे लेकर राजद पर निशाना साधा है। जदयू नेता संजय सिंह ने कहा कि तिवारी का यह बयान उनकी और उनकी पार्टी की मानसिकता दिखाता है।
सचिन ने विदेशी हस्तियों के किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट करने के बाद सरकार का बचाव करते हुए ट्वीट किया था, भारत की संप्रभुता से समझौता नहीं किया जा सकता। विदेशी ताकतें दर्शक हो सकती हैं, लेकिन प्रतिभागी नहीं। भारत को भारतीय जानते हैं और वे ही भारत के लिए फैसला लेंगे। एक देश के रूप में एकजुट होने की जरूरत है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox