
मानसी शर्मा /- सेक्टर-17 स्थित 5 स्टार होटल में ठहरी जम्मू-कश्मीर की महिला का नहाते हुए वीडियो बनाने का मामला सामने आया है. महिला की शिकायत पर पुलिस ने होटल के एक कर्मचारी के खिलाफ केस कर उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर पुलिस उसे जांच के लिए सीएफएसएल भेज रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि मोबाइल से वीडियो बनाया गया है या नहीं.
आरोपी की पहचान होटलकर्मी (Hotel Staff) अंशुल के रूप में हुई है. रविवार को आरोपी कर्मचारी को जमानत मिल गई. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने पकड़े जाने के डर से महिला का वीडियो डिलीट कर दिया. मोबाइल की फोरेंसिक एक्सपर्ट से जांच कराने के बाद साफ होगा की आरोपी ने वीडियो बनाया है या नहीं. सेक्टर-17 थाना पुलिस ने होटल के कमरे की ओर जाने वाले रास्ते और गैलरी में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की है ताकि यह पता लग सके कि शिकायतकर्ता महिला के कमरे में जाने वाला कोई और नहीं बल्कि पकड़ा गया आरोपी ही था.
पुलिस ने हाउसकीपिंग में तैनात स्टाफ के बारे में पूछताछ की है कि घटना के वक्त किस कर्मचारी की ड्यूटी कहां थी. वहीं, सेक्टर-17 थाना पुलिस का कहना है कि उनके पास इस केस में पर्याप्त सबूत हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.





More Stories
द्वारका में वाहन चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का टाटा ऐस बरामद
खारी बावली में अवैध विदेशी सिगरेट का बड़ा जखीरा पकड़ा
छह घंटे में सुलझी 30 लाख की ज्वेलरी चोरी, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
द्वारका में प्रतिबंधित ई-सिगरेट की बिक्री का भंडाफोड़, 106 ई-सिगरेट बरामद
दिल्ली में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई: 5 हजार क्वार्टर अवैध शराब बरामद, आरोपी हिरासत में
महिलाओं से जुड़े मामले में फरार तीन घोषित अपराधी गिरफ्तार