पूर्व विधायक नफे सिंह राठी के दो हत्यारे गोवा से गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पूर्व विधायक नफे सिंह राठी के दो हत्यारे गोवा से गिरफ्तार

-हत्याकांड के 8 दिन बाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पुलिस ने ईनाम किया था घोषित

गोवा/चंडीगढ़/शिव कुमार यादव/- हरियाणा के नफे सिंह राठी हत्याकांड केस में पुलिस को 8 दिन बाद बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। हरियाणा पुलिस ने दो हत्यारों को गोवा से गिरफ्तार किया है। फिलहाल, झज्जर पुलिस पूरे मामले में आज खुलासा करेगी। झज्जर के एसपी ने दोनो आरोपी शूटर सौरव व आशीष की गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है।

          जानकारी के अनुसार, झज्जर पुलिस, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, हरियाणा एसटीएफ के जॉइंट ऑपरेशन में आरोपियों को गोवा के पकड़ा गया है। दोनो आरोपी कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग से जुड़े हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सौरव और आशीष नांगलोई के रहने वाले हैं। आज सभी पर रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जाना था। पुलिस ने इससे पहले, तीन आरोपी शूटर की तस्वीरें और एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। वहीं, हरियाणा पुलिस की एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की स्पेशल ने हरियाणा-पंजाब समेत गुवाहाटी गोरखपुर और नेपाल बॉर्डर के साथ लगते सभी एरिया में अपनी टीमेंं लगाई हुई थी।

           टेक्निकल और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी गोवा में मौजूद है और वहां से दूसरी जगह निकलने की तैयारी में है। पुलिस सूत्रों की माने तो आरोपी नेपाल के जरिए बाहर जाने की फिराक में थे। उधर, दो अन्य शूटर अतुल और नकुल के पीछे पुलिस लगी है। दोनों की भी जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती है।

           इसके साथ ही ये भी खुलासा हुआ है कि दोनों शूटरों की गिरफ्तारी के बाद सुबह की फ्लाइट से पुलिस उन्हें लेकर बहादुरगढ़ आएगी। सोमवार दोपहर बाद ही दोनों आरोपियों को बहादुरगढ़ कोर्ट में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि लंदन में बैठे गैंगस्टर कपिल सांगवान ने इस हत्याकांड की सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी ली थी। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। पोस्ट में दाव किया गया है कि राठी की सांगवान के प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर से गहरी दोस्ती थी जिसकारण उसकी हत्या की गई। पुलिस ने अब तक 15 लोगों पर मामला दर्ज किया है।

कब हुआ था हत्याकांड
हरियाणा के बहादुरगढ़ में 25 फरवरी 2024 को इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या कर दी गई थी। नफे सिंह राठी अपने काफिले के साथ जब जा रहे थे तो आरोपी चारों शूटर्स ने रेलवे फाटक पर घेरकर नफे सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां मारी थी। उनकी और उनके एक समर्थक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि सिक्योरिटी गार्ड घायल हो गए थे। तब से पुलिस को आरोपियों की तलाश थी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox