लोकसभा चुनाव को लेकर आरएलडी में मंथन, जयंत चौधरी का पुख्ता प्लॉन,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लोकसभा चुनाव को लेकर आरएलडी में मंथन, जयंत चौधरी का पुख्ता प्लॉन,

-बागपत सीट से चारू चौधरी लड़ेंगी चुनाव!, बिजनौर में गुर्जर पर आरएलडी खेल सकती है दांव

बागपत/यूपी/शिव कुमार यादव/- लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा के साथ हुए गठबंधन की औपचारिक घोषणा के बाद आरएलडी ने बिजनौर व बागपत सीट पर उम्मीदवारों को लेकर मंथन शुरू का दिया है। यह बात और है कि गठबंधन से पहले बागपत सीट पर रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी स्वयं खुद चुनाव लड़ना चाह रहे थे लेकिन अब उन्होने अपने पिता व दादा की कर्मभूमि से अपनी पत्नी चारू चौधरी को चुनाव मैदान में उतार सकते हैं जिसकी सबसे ज्यादा उम्मीद भी जताई जा रही है। लेकिन अब वह खुद राज्यसभा सदस्य बने रहना चाहते हैं।

          बागपत लोकसभा सीट पर वर्ष 1998 को छोड़कर 2014 तक लगातार चौधरी चरण सिंह परिवार का कब्जा रहा है। वर्ष 1977 में चौधरी चरण सिंह पहली बार यहां से लोकसभा चुनाव लड़कर जीत दर्ज करते रहे। उनके बाद वर्ष 1989 में उनके बेटे चौधरी अजित सिंह ने यहां से जीत दर्ज की तो वह 1997 तक सांसद रहे।
          वर्ष 1998 में जरूर उलटफेर हुआ और सोमपाल शास्त्री ने उनको हरा दिया। इसके बाद वर्ष 1999 में हुए चुनाव में चौधरी अजित सिंह ने फिर जीत दर्ज करते हुए वर्ष 2014 तक लगातार कब्जा जमाए रखा। उसके बाद भाजपा के डॉ. सत्यपाल सिंह ने उनको हराया और यह सीट दो बार से लगातार भाजपा के पास है।
          इस तरह ज्यादातर इस सीट पर जयंत के परिवार का कब्जा रहा और इसलिए ही बागपत को उनकी पैतृक सीट माना जाता है। इसको देखते हुए यहां से जयंत अपनी पत्नी चारू चौधरी को चुनाव में उतार सकते हैं।
          रालोद नेताओं के अनुसार अगर चारू चुनाव नहीं लड़ती हैं तो यहां से किसी पुराने जाट नेता को चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है। रालोद में फिलहाल इस पर ही मंथन शुरू हो गया है।

बिजनौर से गुर्जर पर खेल सकते हैं दांव
रालोद के खाते में दूसरी सीट बिजनौर लोकसभा है। वहां के प्रत्याशी को लेकर भी मंथन शुरू हो गया है। यह माना जा रहा है कि बागपत सीट पर गुर्जर वोटर काफी है तो बिजनौर सीट पर भी काफी गुर्जर वोटर हैं।
        ऐसे में बागपत से जाट प्रत्याशी को उतारने के साथ ही बिजनौर से गुर्जर पर दांव खेला जाएगा। जिससे दोनों सीटों पर गुर्जरों को साधा जा सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox