
मानसी शर्मा / – तकरीबन 22 महीने बाद PMLA-N के नेता शहबाज शरीफ ने एक बार फिर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। हालांकि अब देखना है कि क्या भारत के साथ पाकिस्तान का रिश्ता पहले से बेहतर होगा या नहीं। वहीं आपको बता दें, कि पीएम मोदी ने शहबाज शरीफ पाकिस्तान के नव निर्वाचित प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को बधाई दी है।
पीएम मोदी ने शरीफ को दी बधाई
दरअसल, बताया जा रहा है कि पीएम मोदी ने पाकिस्तान के नव निर्वाचित प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने शहबाज शरीफ को पाकिस्तान के पीएम पद की शपथ लेने पर बधाई दी है। वहीं इससे पहले भी अप्रैल, 2022 में जब शहबाज शरीफ पहली बार प्रधानमंत्री बने थे, तब पीएम मोदी ने इंटरनेट मीडिया साइट एक्स पर उन्हें बधाई दी थी। तब मोदी ने कहा था कि भारत इस पूरे क्षेत्र में शांति व आतंकवाद मुक्त स्थिरता चाहता है।
विदेश मंत्रालय की ओर से कोई प्रतिक्रिया जारी नहीं हुआ है
बताया जा रहा है कि भारतीय विदेश मंत्रालय ने देर शाम खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान की नई सरकार को लेकर प्रतिक्रिया जारी नहीं की है। साथ ही पड़ोसी देश में नई सरकार के गठन पर तुरंत इंटरनेट मीडिया पर बधाई देने वाले पीएम नरेन्द्र मोदी की तरफ से भी कोई संदेश जारी नहीं किया गया है।





More Stories
दिवाली और छठ के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, ये रहेगा रूट, यहां देखें ट्रेनों की लिस्ट
नजफगढ़ ड्रेन में मिला युवक का शव, हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में फिर शुरू होगी हॉट एयर बलून की सवारी, 150 फीट की ऊंचाई से दिखेगा शहर, जानें पूरी डिटेल
थाईलैंड की लड़की बनी कुमाउँनी बहु, हल्द्वानी में हुई नवीन परिहार और मोराया की शादी
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत
द्वारका श्री रामलीला सोसायटी ने किया जेन-जी खिलाड़ियों का सम्मान