कुछ शर्तों के साथ शराब की बिक्री पर सहमत दिखे राज्य

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कुछ शर्तों के साथ शराब की बिक्री पर सहमत दिखे राज्य

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- केंद्र सरकार ने लॉकडाउन को 17 मई तक और आगे बढ़ा दिया गया हैं। लॉक डाउन तीन में गृह मंत्राल्य ने देश के सभी जिलों को ग्रीन, ऑरेंज, रेड में वर्गीकृत कर दिया है। गृह मंत्राल्य ने तीसरे लॉक डाउन में जोन के हिसाब से छूट भी देने की घोषणा कर दी है जिसमे की शराब की दुकानों को खोलने को लेकर भी मांग थी। इस पर गृह मन्त्रालय ने उसको लेकर भी इस बार खोलने के आदेश दिए हैं लेकिन कुछ शर्तों के साथ। जिसके लिए अब कुछ राज्य भी अपने यहां राजस्व घाटे की भरपाई के लिए शराब की बिक्री करने को लेकर सहमत हो गये है। इस पर विचार कर रहे है। लेकिन इसके लिए गृह मंत्रालय की शर्तों का भी अनुपालन भी जरूरी है।

तीसरे लॉकडाउन की शुरूआत के साथ ही यूपी, दिल्ली, हरियाणा व छत्तीसगढ़ अपने यहां शराब की दुकानें खुलेंगी या नहीं, इस पर चर्चा कर रहे है। इस संबंध में आबकारी आयुक्तों से भी सलाह मशवीरा किया जा रहा है। उनका मानना है कि सबसे ‘पहले सरकार अपनी विस्तृत गाइडलाइन जारी करेगी, उसके बाद निर्णय लिया जाएगा कि शराब की दुकानें खोली जाएंगी या नहीं। साथ ही केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के मुताबिक शराब की दुकानें बंद रखने का फैसला लिया गया था। अब सरकार की ओर से जो निर्देश दिए जाएंगे, उनका पालन किया जाएगा।
                                            तीसरे चरण का लॉकडाउन 4 मई के बाद शुरू होगा. इसमें ग्रीन जोन में लोगों को रियायत ज्यादा मिलेगी. ग्रीन जोन में लोग ऑनलाइन सामान मंगा सकेंगे. घर बैठे लोग खाने पीने का भी सामना मंगवा सकेंगे। इसके अलावा गैर जरूरी वस्तुओं की श्रेणी में आने वाली मोबाइल, फ्रिज, कूलर, टीवी जैसी वस्तुएं भी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मंगा सकेंगे। ग्रीन जोन के अलावा ऑरेंज जोन में भी लोगों को रियायत दी जाएगी। वहां पर भी कुछ जरुरी दुकाने खोली जा सकती हैं. जिसमे की सैलून खोले जा सकेंगे. ऑरेंज जोन में बसों की भी आवाजाही शुरू होगी लेकिन अपने जिले के अंदर ही। रेड जोन पूरी तरह से बंद रहेगा वहां पर कोई भी रियायत नही दी जाएगी।
                                            अगर बात करें शराब की दुकानों के खुलने की तो कुछ शर्तों के साथ तीनो जोन में दुकाने खोली सकती हैं. लेकिन कंटेनमेंट इलाकों में शराब की दुकानों पर पाबंदी रहेगी। जिन तीन जोन में शराब की बिक्री होगी, वहां पर दुकान एकदम अलग होनी चाहिए और वहां पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। शराब की दूकाने मॉल या मार्केट के अंदर नही होनी चाहिए ये बिलकुल अलग होना चाहिए। जो लोग भी शराब लेने आते है। उनको बीच सोशल डिस्टेसिंग का भी ध्यान रखा जाए और दुकान पर एक वक्त में 5 से ज्यादा ग्राहक नही होने चाहिए।
                                        यहां बता दें कि दिल्ली सरकार ने शराब की बिक्री को लेकर पूरी तैयारी कर ली है और 98 सरकारी दूकाने भी चिंहित कर दी है जहां शराब की बिक्री सोशल डिस्टेंसिंग के तहत होगी। लेकिन अब समस्या यह है कि जब राशन के लिए लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही कर सके तो शराब पर कैसे होगा। कहीं सरकार की यह योजना दिल्ली वासियों पर भारी न पड़ जाये। वहीं कुछ सामाजिक संगठनों ने दिल्ली में शराब की
बिक्री खोलने को लेकर अपना विरोध जाहिर किया है। और सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार अपने हित के लिए लोगों के जीवन से खेलना चाहती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox