Rituraj Singh Death Reason: ‘अनुपमा’ अभिनेता Rituraj Singh का 59 की उम्र में निधन, अस्पताल से लौटते समय थमी सांसें

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

Rituraj Singh Death Reason: ‘अनुपमा’ अभिनेता Rituraj Singh का 59 की उम्र में निधन, अस्पताल से लौटते समय थमी सांसें

मानसी शर्मा / – टीवी अभिनेता Rituraj Singh, जिन्होंने अपनी कठोर अंदाज से दर्शकों को मनोरंजन प्रदान किया, उनकी मृत्यु 19 फरवरी की रात हो गई। उनकी उम्र केवल 59 वर्ष थी। अस्पताल में अग्नाशय संबंधित समस्याओं के कारण

ग्लैमर इंडस्ट्री से एक और दुखद समाचार सामने आ रहा है। Actor Rituraj Singh की मृत्यु हो गई है। उनकी उम्र 59 वर्ष थी। कार्डियक अरेस्ट के कारण उन्होंने 19 फरवरी की रात अंतिम सांस ली। अभिनेता ने ‘अपनी बात’, ‘ज्योति’, ‘हिटलर दीदी’, ‘शपथ’, ‘वॉरियर हाई’, ‘आहट’, ‘अदालत’, ‘दीया और बाती’ जैसे कई शोज में काम किया था। उन्हें आखिरी बार ‘अनुपमा’ में रूपाली गांगुली के साथ देखा गया था, जहां उन्होंने एक रेस्टोरेंट के कठोर मालिक का किरदार निभाया था।

‘ईटाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, Rituraj Singh की मृत्यु कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई है। वह केवल 59 वर्ष के थे। और कुछ समय से अग्नाशय संबंधित समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके अचानक चले जाने से न सिर्फ परिवारवालों को बल्कि उनके प्रशंसकों को भी गहरा धक्का लगा है। क्योंकि उन्हें फिर से शो में देखने की आस लगी हुई थी। उनका अचानक चले जाना, टीवी इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा क्षति है।

अस्पताल में Rituraj  भर्ती थे रिपोर्ट्स के मुताबिक, Rituraj Singh अग्नाशय संबंधित किसी बीमारी से पीड़ित थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। कल रात, अर्थात 19 फरवरी को, उन्हें कार्डियक अरेस्ट हो गया और मौत हो गई। लोगों और करीबियों ने उनकी मौत पर शोक जताया है। साथ ही, परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई है। अभिनेता के अच्छे दोस्त अमित बहल ने इस खबर की पुष्टि की है और दुख जताया है।

अस्पताल से लौटते समय हुआ निधन अमित बहल ने बताया, ‘हां, कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। उन्हें कुछ समय से अग्नाशय के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। घर लौटते समय कार्डियक कॉम्प्लीकेशन्स हुईं और वह गुजर गए।’ इनके पहले ‘अनुपमा’ में उनके दोस्त की भूमिका में नजर आए नितेश पांडे का भी निधन हुआ था। उनकी उम्र 51 वर्ष थी। उनकी मृत्यु भी कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox