अब 31 दिसंबर तक करा सकेंगे फिटनेस, आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अब 31 दिसंबर तक करा सकेंगे फिटनेस, आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने फिटनेस, आरसी, परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि दस्तावेजों के नवीनीकरण की छूट 31 दिसंबर 2020 तक बढ़ा दी है। ऐसे में जिनका ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट आदि डॉक्यूमेंट एक्सपायर हो गया हैं, उन्हें 31 दिसंबर तक की मोहलत दी गई है। इससे पहले यह समय सीमा सितंबर महीने तक थी।
बता दें कि कोरोना लॉकडाउन के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने एक आदेश जारी करते हुए कहा था कि एक्सपायर्ड ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, फिटनेस सर्टिफिकेट, सभी तरह के परमिट और दूसरे संबंधित दस्तावेजों की वैलिडिटी 30 जून 2020 तक बढ़ दी गई थी। इसके बाद सरकार ने स्थिति को देखते हुए इस समय सीमा को सितंबर तक के किया था और अब दिसंबर तक के लिए कर दिया है।
कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुए इन ऑफिसों में कम से कम भीड़ इकट्ठा होने के निर्देश दिए गए हैं। कई जगहों पर तो अभी लॉकडाउन और धारा 144 लगा हुआ है ऐसे में दस्तावेजों के नवीनीकरण का काम प्रभावित हुआ है। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने इसके नवीनीकरण की आखिरी तारीख को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox