महिला से दोस्ती कर ब्लैकमेल करने वाले को किया पुलिस ने गिरफतार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महिला से दोस्ती कर ब्लैकमेल करने वाले को किया पुलिस ने गिरफतार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- सोशल मीडिया पर महिला से दोस्ती कर ब्लैकमेल करने वाले युवक को कालका जी पुलिस ने रविवार को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया है। महिला से बातचीत में युवक उसकी अश्लील वीडियो और आपत्तिजनक चैट रखकर बदनाम करने की धमकी दे रहा था।
इस संबंध में दक्षिण-पूर्वी जिले के डीसीपी आर पी मीणा के मुताबिक, 18 अगस्त को कालका जी थाने में एक महिला ने शिकायत दी कि 8 महीने पहले फेसबुक पर अमृतसर के मनप्रीत सिंह उर्फ मणि नामक युवक से उसकी दोस्ती हुई थी। दोनों ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर चैट करना शुरू कर दिया। कई बार एक-दूसरे को वीडियो कॉल भी की। मणि ने वीडियो कॉल और चैट सुरक्षित रख उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वीडियो को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने की धमकी देकर हर महीने बीस हजार रुपये भेजने को कहा। डरकर महिला ने पहले तो ऑनलाइन एक हजार रुपये भेज दिए, लेकिन दबाव बनाने पर पूरे प्रकरण की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने सर्विलांस और सोशल मीडिया कंपनी के डेटा के जरिए अमृतसर में आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पेशे से फोटोग्राफर है। अपने घर के बैंक लोन की ईएमआई चुकाने के लिए महिला ब्लैकमेल कर रहा था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox