दादा-दादी बने नीता व मुकेश अंबानी, सामने आई पहली तस्वीर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दादा-दादी बने नीता व मुकेश अंबानी, सामने आई पहली तस्वीर

नजफ़गढ़ मेट्रो न्यूज़/ मुंबई/ भावना शर्मा/- देश के सबसे रईस कारोबारी मुकेश अंबानी आज रिश्तों में भी रईस बन गए हैं, और हो भी क्यों ना अंबानी परिवार में नन्हा मेहमान जो आ गया हैं। दरअसल उनके बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने गुरुवार सुबह 11 बजे बेटे को जन्म दिया। मां और बेटा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। गौरतलब है कि आकाश और श्लोका की शादी नौ मार्च 2019 को हुई थी, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में थी। इस बीच अंबानी के घर आए नन्हे मेहमान की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। इसमें मुकेश अंबानी अपने पोते को गोद में खिलाते नजर आ रहे हैं।

अंबानी परिवार के प्रवक्ता की ओर से यह जानकारी दी गई उन्होने कहा कि भगवान कृष्ण की कृपा व आशीर्वाद से श्लोका और आकाश अंबानी आज माता-पिता बन गए हैं। नीता और मुकेश अंबानी को पहली बार दादा-दादी बनने की खुशी प्राप्त हुई है। उन्होंने धीरूभाई और कोकिलाबेन अंबानी के पड़पोते का स्वागत किया। मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं। नए मेहमान ने मेहता और अंबानी परिवार को बहुत खुशी दी है।

सोशल मीडिया पर हुआ नन्हे मेहमान का स्वागत
श्लोका और आकाश के बेटे की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। इसमें मुकेश अंबानी अपने पोते को गोद में खिलाते नजर हुए बेहद खुश नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर आंध्र प्रदेश से राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने ट्विटर पर शेयर की, जिसे लोगों ने हाथों-हाथ लिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox