अस्पताल से डिस्चार्ज हुए गोविंदा, बोले -“ज्यादा एक्सरसाइज से हो गया था थकान का अटैक”

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-फैंस को मिली राहत, एक्टर ने खुद दी हेल्थ अपडेट

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-       बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के अचानक अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने बुधवार सुबह उनके फैंस को चौंका दिया था। हालांकि अब एक्टर को मुंबई के अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। बाहर निकलने के बाद गोविंदा ने खुद मीडिया से बातचीत कर अपनी सेहत के बारे में जानकारी दी और बताया कि वे अब पूरी तरह ठीक हैं।

“बहुत ज्यादा एक्सरसाइज की थी, थक गया था” — गोविंदा
अस्पताल से निकलने के बाद गोविंदा ने मुस्कुराते हुए कहा,

“मैंने बहुत ज्यादा एक्सरसाइज की थी और बहुत थक गया था। योग और प्राणायाम अच्छा है, लेकिन ज़रूरत से ज़्यादा एक्सरसाइज करना मुश्किल होता है। मैं खुद को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा हूं। अब डॉक्टरों ने दवा दी है और मैं आराम करूंगा।”

उन्होंने यह भी कहा कि अत्यधिक वर्कआउट कभी-कभी शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकता है, इसलिए लोगों को संतुलन बनाकर फिटनेस रूटीन अपनाना चाहिए।

बेहोश होकर अस्पताल पहुंचे थे एक्टर
गोविंदा के करीबी दोस्त और वकील ललित बिंदल ने जानकारी दी कि एक्टर को डिसओरिएंटेशन अटैक आया था, जिसके चलते वे घर में अचानक बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया और निगरानी में रखा। उनकी सभी जरूरी जांचें की गईं, जिसके बाद बुधवार शाम उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।

फैंस ने मांगी लंबी उम्र की दुआ
गोविंदा के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनते ही सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों ने #GetWellSoonGovinda और #GovindaHealth जैसे हैशटैग्स के साथ उनकी सलामती की दुआ मांगी। अब एक्टर के ठीक होने की खबर से फैंस को राहत मिली है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox