जिला अध्यक्ष राज शर्मा ने चेतन्य भरत सिंह को लेकर किया बड़ा एलान, नजफगढ़ के होंगे अगले “नेता”

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-MCD उपचुनाव को लेकर बनी रणनीति

नई दिल्ली/दिचाऊं/उमा सक्सेना/-     राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दिचाऊं वार्ड में आगामी MCD उपचुनाव को लेकर एक बड़ी पंचायत का आयोजन किया गया। वहीं राज शर्मा का बड़ा “ऐलान” सामने आया।
गांव के प्रमुख लोगों और स्थानीय नेताओं की मौजूदगी में इस पंचायत का माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा रहा।
पंचायत में क्षेत्र के विकास, युवा नेतृत्व और आने वाले राजनीतिक समीकरणों पर खुलकर चर्चा हुई।

विधायक नीलम कृष्ण पहलवान और जिलाध्यक्ष राज शर्मा रहे मौजूद
इस पंचायत में नजफगढ़ की विधायक नीलम कृष्ण पहलवान विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
उनके साथ मंच साझा किया नजफगढ़ जिला अध्यक्ष राज शर्मा ने, जिन्होंने इस मौके पर एक अहम राजनीतिक संकेत दिया

राज शर्मा ने किया बड़ा ऐलान — चेतन्य भरत बनेंगे नया चेहरा
पंचायत में सबसे बड़ा ऐलान तब हुआ जब राज शर्मा ने खुलकर कहा कि
नजफगढ़ के पूर्व विधायक स्वर्गीय भरत सिंह के बेटे चेतन्य भरत सिंह अब क्षेत्र के युवा नेता के रूप में आगे आएंगे।
उन्होंने बताया कि चेतन्य भरत न सिर्फ अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं बल्कि युवाओं में भी उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।

युवाओं में जोश, ग्रामीणों में चर्चा
इस घोषणा के बाद पंचायत स्थल पर मौजूद युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया।
कई ग्रामीणों ने चेतन्य भारत को मंच पर बुलाकर उनका समर्थन जताया।

दिचाऊं वार्ड की यह पंचायत न सिर्फ MCD उपचुनाव की दिशा तय कर सकती है, बल्कि नजफगढ़ की राजनीति में एक नए युवा चेहरे के उभरने का संकेत भी दे रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox