तेजस्वी यादव का दावा — “लिख लीजिए, 14 नवंबर को मैं बनूंगा मुख्यमंत्री”

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-एग्जिट पोल के अनुमान को बताया गलत, कहा -बिहार ने दे दिया बदलाव का जनादेश

बिहार/उमा सक्सेना/-    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम से पहले ही राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी तेज है। जहां एक ओर एग्जिट पोल अलग-अलग नतीजे दिखा रहे हैं, वहीं महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि जनता ने इस बार बदलाव के पक्ष में भारी मतदान किया है।
तेजस्वी ने मीडिया से बातचीत में कहा -“बिहार की जनता ने हमें आशीर्वाद दे दिया है, अब 14 नवंबर को मैं मुख्यमंत्री पद की शपथ लूंगा।”


उनका कहना है कि इस बार जनता ने बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट दिया है और बिहार में अब नई दिशा तय होना तय है।

‘भ्रम फैलाने वाला है एग्जिट पोल’, तेजस्वी बोले- जनता ने कर दिया फैसला
तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल को पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक मनोवैज्ञानिक खेल है जिसका मकसद प्रशासनिक स्तर पर दबाव बनाना है। उन्होंने कहा कि “मतदान खत्म भी नहीं हुआ था कि एग्जिट पोल आने लगे, ऐसे सर्वे सिर्फ अफसरों पर असर डालने के लिए होते हैं।”


तेजस्वी ने भाजपा और NDA पर निशाना साधते हुए कहा कि “एनडीए के पसीने छूट रहे हैं, वे बेचैन और बौखलाए हुए हैं क्योंकि उन्हें पता है कि जनता इस बार उन्हें रिजेक्ट कर चुकी है।”

2020 से ज्यादा मतदान- जनता ने किया बदलाव का इशारा
तेजस्वी यादव ने बताया कि इस बार 2020 की तुलना में 72 लाख अधिक वोट पड़े हैं, जो एक ऐतिहासिक संख्या है। उनका कहना है कि हर विधानसभा क्षेत्र में लोगों का उत्साह और भागीदारी पहले से कहीं अधिक रही है।
उन्होंने कहा – “यह आंकड़ा साबित करता है कि जनता इस बार पूरी मजबूती से परिवर्तन के लिए निकली है। बिहार की जनता ने मन बना लिया है कि अब सरकार बदलेगी और महागठबंधन सत्ता में आएगा।”


तेजस्वी ने अपने सभी समर्थकों, कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि यह जनता का जनादेश है और आने वाला परिणाम बिहार को नई दिशा देगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox