किसानों की पीड़ा देख दुखी हूं- धरम पाजी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

किसानों की पीड़ा देख दुखी हूं- धरम पाजी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मुंबई/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- किसान आंदोलन को दो हफ्ते से ज्यादा का समय बीत चुका है। सरकार और किसानों के बीच हुई हर दौर की बातचीत बेनतीजा रही है। किसान आंदोलन से हस्तियां भी दुखी हैं। बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार धरम पाजी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, मैं अपने किसान भाइयों की पीड़ा देखकर बेहद दुखी हूं। सरकार को इस मामले का जल्द समाधान निकालना चाहिए।
कुछ दिन पहले भी धर्मेंद्र ने किसान आंदोलन के बारे में एक ट्वीट किया था, इस पर वे सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए थे। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा था, सरकार से प्रार्थना है… किसान भाइयों की परेशानियों का कोई हल जल्दी तलाश कर लें। कोरोना के केस दिल्ली में बढ़ते जा रहे हैं… ये दुखद है। हालांकि इस ट्वीट को उन्होंने कुछ देर बाद डिलीट कर दिया था।
गौरतलब है कि धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल पंजाब के गुरदासपुर से भाजपा के सांसद हैं जबकि पत्नी हेमा मालिनी मथुरा से भाजपा की सांसद हैं। 84 साल के धर्मेंद्र अपने फॉर्महाउस में अकेले रहते हैं। इन दिनों मुंबई के पास लोनावाला में बने अपने इस फॉर्महाउस में वह ऑर्गेनिक खेती करते हैं। उनके पास कई गायें भी हैं। आए दिन धर्मेंद्र अपने फॉर्महाउस से कई तस्वीरें और वीडियोज भी लोगों के साथ साझा करते रहते हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox