मुंबई वासियों को पीएम मोदी ने दिया करोड़ों का तोहफा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मुंबई वासियों को पीएम मोदी ने दिया करोड़ों का तोहफा

मानसी शर्मा/-   महाराष्ट्र के नवी मुंबई मेंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग 19,650 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज मुंबई का लंबा इंतजार खत्म हुआ। मुंबई को अब अपना दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट मिल गया है। यह एयरपोर्ट इस क्षेत्र को एशिया के सबसे बड़े कनेक्टिविटी हब के रूप में स्थापित करने में बड़ी भूमिका निभाएगा।
पीएम मोदी ने कहा कि आज मुंबई को पूरी तरह से भूमिगत मेट्रो भी मिली है। इससे मुंबई में परिवहन और आसान होगा, लोगों का समय बचेगा। यह भूमिगत मेट्रो विकसित होते भारत का जीवंत प्रतीक है। मुंबई जैसे व्यस्त शहर में, जमीन के नीचे और ऐतिहासिक ईमारतों को सुरक्षित रखते हुए यह शानदार मेट्रो बनाई गई है। मैं इससे जुड़े श्रमिकों और इंजीनियर्सों को भी बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि जब सपनों को सिद्ध करने का संकल्प हो, जब देशवासियों तक तेज विकास का लाभ पहुंचाने की इच्छा शक्ति हो तो नतीजे भी मिलते हैं। हमारी हवाई सेवा और इससे जुड़ी इंडस्ट्री इसका बहुत बड़ा प्रमाण है।

भारत में एयरपोर्ट की संख्या 160 को पार कर गई है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आपको याद होगा, 2014 में जब देश ने मुझे अवसर दिया तो मैंने कहा था कि मेरा सपना है हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई सफर कर सके। इस सपने को पूरा करने के लिए बहुत जरूरी था कि देश में नए-नए एयरपोर्ट बनाए जाएं। हमारी सरकार ने इस मिशन पर गंभीरता से काम करना शुरू किया। बीते 11 साल में देश में एक के बाद एक एयरपोर्ट बनते चले गए। साल 2014 में हमारे देश में केवल 74 एयरपोर्ट थे, आज भारत में एयरपोर्ट की संख्या 160 को पार कर गई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox