
नई दिल्ली/के के सलूजा/- दिनांक 05.07.2025 को ई-एफआईआर संख्या 80063250/25, धारा 305 भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत थाना बिंदापुर में प्राप्त हुई।क्रैक टीम तत्काल मौके पर पहुँची और शिकायतकर्ता विजय कुमार पुत्र वीरपाल कुमार निवासी विश्वास पार्क, उत्तम नगर, दिल्ली से मिली।
शिकायतकर्ता ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके घर से आभूषण चोरी कर लिए गए।
इस संबंध में उपरोक्त ई-एफआईआर दर्ज की गई। डीसीपी/द्वारका जिला के शून्य सहिष्णुता नीति के निर्देशानुसार, थाना बिंदापुर की समर्पित क्रैक टीम गठित की गई, जिसमें
हेड कांस्टेबल नीरज (नं. 1950/DW), हेड कांस्टेबल नवीन (नं. 582/DW), कांस्टेबल राजेश दागर (नं. 1387/DW), कांस्टेबल आशीष (नं. 1729/DW) शामिल थे।
टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर गुलशन नागपाल, SHO/बिंदापुर ने किया तथा श्री राजकुमार, एसीपी/डाबरी के समग्र पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई।
टीम ने घटना स्थल और आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। पड़ोसी मकान के कैमरों में एक पुरुष और एक महिला मोटरसाइकिल पर आते दिखे।
दोनों घर में प्रवेश कर चोरी करने के बाद उसी बाइक से फरार हो गए।
करीब 100 से अधिक कैमरों के फुटेज की विस्तृत जांच के बाद पुलिस ने संदिग्धों की पहचान की, जो घटना के बाद दिल्ली से बाहर भाग गए थे।लगभग दो माह बाद जब वे वापस आए, तो गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम आदित्य पुत्र राजकुमार, आयु 22 वर्ष बताया।
उसने स्वीकार किया कि उसने चोरी का माल भगवती विहार स्थित अपने पुराने निवास में छिपा रखा है।
उसने यह भी बताया कि उसने बिंदापुर गाँव से भी आभूषण चोरी किए थे और उन्हें डीडीए बिंदापुर स्थित परित्यक्त मकान में छिपाया था। उसके बताए स्थानों से पुलिस ने सोने और चाँदी के आभूषण बरामद किए।





More Stories
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, असम-बंगाल में अचानक बाढ़ का खतरा; 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा
इजरायल में बहुमत से दूर नेतन्याहू, अरब पार्टियां बनीं ‘किंगमेकर’; 19 सीटों से कैसे तय होगा बेंजामिन का भविष्य?
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर और TRF के लिए फंड जुटाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
इंद्रप्रस्थ कॉलेज में दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,