मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह के ड्रग्स मामले में संलिप्त होने के कारण द कपिल शर्मा शो की बढ़ी मुश्किलें , कपिल और चैनल से चल रही खींचतान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह के ड्रग्स मामले में संलिप्त होने के कारण द कपिल शर्मा शो की बढ़ी मुश्किलें , कपिल और चैनल से चल रही खींचतान

नजफ़गढ़ मेट्रो न्यूज़/ मुंबई/ भावना शर्मा/- मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह के ड्रग्स मामले में कथित रूप से संलिप्त होने का असर सीधे उनके काम पर पड़ने वाला है। खबर है कि भारती सिंह को टीवी के मशहूर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस शो के लगभग हर एपिसोड में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाली भारती अब इस शो में दिखाई नहीं देंगी। हालांकि, इस बारे में अभी चैनल कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है और कपिल भारती को छोड़ने के पक्ष में नहीं हैं।

फिल्मी दुनिया के कलाकारों में ड्रग्स मामले की जांच अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही चल रही है। यह जांच शुरू तो हुई थी सुशांत की मौत का कारण जानने के लिए लेकिन पैसे के मामले से लेकर भटकती हुई यह जांच अंत में आकर ड्रग्स मामले पर आ गई। दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर जैसी बड़ी अभिनेत्रियों के नाम आने के बाद इसमें भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया भी फंस गए।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भारती और हर्ष के घर से छापेमारी में कुछ नशीले पदार्थ बरामद किए और उसके बाद इन दोनों को पूछताछ के लिए अपने दफ्तर बुलाया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद से ही खबरें आने लगी थीं कि भारती सिंह अब द कपिल शर्मा शो का हिस्सा नहीं रहेंगी।
सूत्रों ने भी बताया  कि चैनल ने तो भारती को इस शो से निकालने का फैसला कर लिया है लेकिन शो के होस्ट कपिल शर्मा इसके खिलाफ हैं। अपनी बात उन्होंने सोशल मीडिया पर भी जाहिर कर दी है। चैनल को अपना शो श्द कपिल शर्मा शोश् पाक साफ रखना है क्योंकि यह एक पारिवारिक शो है। लेकिन, कपिल शर्मा भारती सिंह के बहुत करीबी हैं इसलिए वह इस मामले में उनका बचाव कर रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox