वैक्सीन उत्पादन में भारत का नेतृत्व सराहनीय, बिल गेट्स ने की पीएम मोदी की तारीफ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

वैक्सीन उत्पादन में भारत का नेतृत्व सराहनीय, बिल गेट्स ने की पीएम मोदी की तारीफ

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना वायरस की दो वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी के फैसले को लेकर माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने ट्विटर के जरिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। साथ ही उन्होने वैक्सीन उत्पादन में भारत के नेतृत्व की भी सराहना की है। उन्होने कहा कि आज भारत के इस फैसले की विश्व मे काफी सराहना हो रही है।
बिल गेट्स ने लिखा कि जिस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस से निपटने की कोशिशें कर रही हैं, उस समय साइंटिफिक इनोवेशन और वैक्सीन उत्पादन क्षमता में भारत के नेतृत्व को देखकर खुशी महसूस होती है। बिल गेट्स ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी की सराहना की। बिल गेट्स देश में कोरोना की बिगड़ती हालात को देखकर काफी चिंतित हैं। वो पहले भी कई कोरोना महामारी को लेकर सतर्क रहने की चेतावनी दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि कोरोना की स्थिति में सुधार तो होगा ही लेकिन ये इतना आसान नहीं है। उन्होंने कहा था कि नए स्ट्रेन पर काबू पाने के लिए तेजी से काम करना होगा।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही देश में वैक्सिेनशन का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कहा था कि दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सिनेशन कार्यक्रम भारत में शुरू होने वाला है। प्रधानमंत्री मोदी ने नेशनल मेट्रोलॉजी कॉन्क्लेव में भी वैज्ञानिकों को संबोधित किया था और टीकाकरण को लेकर यह बात कही थी।
बता दें कि देश में सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की ओर से बनाई जा रही है कोवैक्सीन को आपातकाल में इस्तेमाल करने के लिए मंजूरी मिल गई है। डीसीजीआई ने इन दोनों वैक्सीन के इस्तेमाल को मंजूरी दी है। हालांकि इस फैसले के बाद से इस पर राजनीति शुरू हो गई थी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox