नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मुंबई/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- किसान आंदोलन को दो हफ्ते से ज्यादा का समय बीत चुका है। सरकार और किसानों के बीच हुई हर दौर की बातचीत बेनतीजा रही है। किसान आंदोलन से हस्तियां भी दुखी हैं। बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार धरम पाजी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, मैं अपने किसान भाइयों की पीड़ा देखकर बेहद दुखी हूं। सरकार को इस मामले का जल्द समाधान निकालना चाहिए।
कुछ दिन पहले भी धर्मेंद्र ने किसान आंदोलन के बारे में एक ट्वीट किया था, इस पर वे सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए थे। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा था, सरकार से प्रार्थना है… किसान भाइयों की परेशानियों का कोई हल जल्दी तलाश कर लें। कोरोना के केस दिल्ली में बढ़ते जा रहे हैं… ये दुखद है। हालांकि इस ट्वीट को उन्होंने कुछ देर बाद डिलीट कर दिया था।
गौरतलब है कि धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल पंजाब के गुरदासपुर से भाजपा के सांसद हैं जबकि पत्नी हेमा मालिनी मथुरा से भाजपा की सांसद हैं। 84 साल के धर्मेंद्र अपने फॉर्महाउस में अकेले रहते हैं। इन दिनों मुंबई के पास लोनावाला में बने अपने इस फॉर्महाउस में वह ऑर्गेनिक खेती करते हैं। उनके पास कई गायें भी हैं। आए दिन धर्मेंद्र अपने फॉर्महाउस से कई तस्वीरें और वीडियोज भी लोगों के साथ साझा करते रहते हैं।


More Stories
मुंबई मेयर पद पर सियासी घमासान, होटल पॉलिटिक्स पर संजय राउत का तीखा हमला
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए गोविंदा, बोले -“ज्यादा एक्सरसाइज से हो गया था थकान का अटैक”
लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार धमाके में, बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री से उमड़ा दुख
मुंबई वासियों को पीएम मोदी ने दिया करोड़ों का तोहफा
“मेरी बेटी से मांगी अश्लील फोटो” — अक्षय कुमार का बड़ा खुलासा
शाहरुख और रानी मुखर्जी को मिला नेशनल अवार्ड, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित