झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं

-शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग करने और छेड़खानी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

झज्जर/सिमरन मोरया/-  रंगों के पावन पर्व होली और फाग के अवसर पर झज्जर की पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने जिलावासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है, जिसे सभी नागरिक शांतिपूर्ण और गरिमामय ढंग से मनाएं।

पर्व के दौरान जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थाना प्रबंधकों, अपराध जांच शाखा झज्जर व बहादुरगढ़ के प्रभारियों तथा चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग मचाने, सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने और छेड़खानी जैसी हरकतों में शामिल पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी एवं त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
होली के मद्देनजर जिले में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
27 ईआरवी (ERV)

58 राइडर

34 नाके

32 पेट्रोलिंग पार्टियां

प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष नाकाबंदी की गई है। घनी आबादी वाली कॉलोनियों और संभावित विवादित स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

यातायात और महिला सुरक्षा पर विशेष फोकस
यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए झज्जर और बहादुरगढ़ में विभिन्न स्थानों पर एल्कोमीटर से जांच की जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों और साइलेंसर से पटाखे जैसी आवाज निकालकर हुड़दंग करने वाले दोपहिया चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रमुख स्थानों पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे, ताकि छेड़खानी जैसी घटनाओं पर तुरंत रोक लगाई जा सके।

पुलिस हेल्पलाइन जारी
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि झज्जर पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात है और प्रत्येक थाना स्तर पर पर्याप्त पुलिस बल एवं संसाधन रिजर्व रखे गए हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों से बचें और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन नंबर 7056667275, 7056667276 तथा 01251-277132 पर तुरंत संपर्क करें।

उन्होंने अंत में सभी से आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox