गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी

करोबार/सिमरन मोरया/-  ईरान के साथ बढ़ते युद्ध तनाव और मध्य पूर्व में अमेरिका-इजरायल की सैन्य कार्रवाइयों के कारण वैश्विक बाजारों में सुरक्षित निवेश की मांग तेज हो गई है, जिससे सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया है। आज 3मार्च को सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तरों के करीब पहुंच गई हैं, जबकि चांदी में भी जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। पिछले कुछ दिनों में सोने में ₹8,000 से ज्यादा की बढ़ोतरी और चांदी में करीब ₹23,000 प्रति किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स (COMEX) पर सोना 1%से ज्यादा चढ़कर $5,366 से $5,417 प्रति औंस के बीच कारोबार कर रहा है, जो हाल के रिकॉर्ड हाई के आसपास है। तो वहीं, चांदी भी $89-95 प्रति औंस के स्तर पर मजबूत दिख रही है। इस भू-राजनीतिक अस्थिरता ने निवेशकों को सोने-चांदी की ओर आकर्षित किया है, क्योंकि ये संपत्तियां युद्ध और मुद्रास्फीति के समय सुरक्षित मानी जाती हैं।

MCX पर सोने-चांदी के फ्यूचर्स
भारतीय बाजार में MCX पर सोने के फ्यूचर्स अप्रैल 2026अनुबंध में 2-3% की तेजी देखी गई, जहां कीमत ₹1,66,000 से ₹1,67,000 प्रति 10 ग्राम के बीच पहुंच गई है। पिछले सत्र में सोना ₹1,66,199 पर बंद हुआ था, जो पिछले कुछ दिनों की तुलना में काफी ऊपर है। चांदी के फ्यूचर्स में भी उतार-चढ़ाव के साथ मजबूती है, जहां मार्च अनुबंध ₹2,80,000 से ₹2,85,000 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड कर रहा है।

प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के दाम

1. दिल्ली: 24K सोना ₹1,61,720से ₹1,80,266प्रति 10ग्राम, 22K सोना  ₹1,48,250 – ₹1,66,073प्रति 10ग्राम, चांदी ₹2,95,000से ₹3,00,898प्रति किलो

2. मुंबई: 24K सोना ₹1,62,910से ₹1,73,080प्रति 10ग्राम, 22K सोना लगभग ₹1,55,150से ₹1,58,660प्रति 10ग्राम, चांदी ₹2,95,000से ₹3,00,000प्रति किलो

3. चेन्नई: 24K सोना ₹1,70,830प्रति 10ग्राम, 22K सोना ₹1,56,590 – ₹1,56,600प्रति 10ग्राम, चांदी  ₹3,00,000से ₹3,25,100प्रति किलो

4. कोलकाता: 24K सोना ₹1,73,090प्रति 10ग्राम, 22K सोना लगभग ₹1,58,660प्रति 10ग्राम, चांदी ₹2,95,000से ₹3,07,000प्रति किलो

5. बैंगलोर: 24K सोना  ₹1,59,000 से ₹1,73,080 प्रति 10 ग्राम, 22K सोना लगभग ₹1,45,000 – ₹1,58,000 प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹2,85,000 से ₹2,95,000 प्रति किलो

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox