
हरियाणा/सिमरन मोरया/- हरियाणा के यमुनानगर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां श्मशान घाट के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में यह मामला हत्या का निकला, और अब पुलिस ने इस हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिसकी वजह प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश बताई जा रही है।
थाना सदर क्षेत्र के बाड़ी माजरा स्थित तीर्थ नगर टपरी में श्मशान घाट के पास एक युवक का शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की। युवक के शरीर पर बने टैटू-बाएं हाथ पर “S”, दाहिनी बाजू पर “राजीव” और छाती पर “SNEHA”—से उसकी पहचान हुई। मृतक की पहचान राजीव निवासी शंकरपुरी कॉलोनी, जगाधरी के रूप में हुई, जो 27 फरवरी से लापता था। गले पर रस्सी से घोंटने के निशान मिलने से मामला हत्या का सामने आया।
हत्या के बाद श्मशान घाट के पास फेंका शव
जांच में सामने आया कि यह मामला प्रेम त्रिकोण से जुड़ा है। मृतक राजीव की एक महिला मित्र थी, जिसकी पहले दोस्ती उसके पड़ोसी अमित से थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद रहता था। 27 फरवरी को महिला ने राजीव को घूमने के बहाने रणजीतपुर के पास आदिबद्री ले गई। पहले से तय योजना के तहत अमित वहां पहुंचा और बाद में राजीव को अपने साथ सुनसान इलाके में ले गया। आरोप है कि अमित ने राजीव को नशीला पदार्थ पिलाकर रस्सी से गला घोंट दिया और पहचान छिपाने के लिए मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। वारदात के बाद शव को श्मशान घाट के पास फेंक दिया गया।
इलाके में दहशत का माहौल
डीएसपी जगाधरी आशीष चौधरी के मुताबिक, “यह मामला प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश से जुड़ा हुआ है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस ने महिला मित्र और आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया है और अब रिमांड लेकर वारदात में इस्तेमाल हुए सबूत जुटाए जा रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि प्रेम और रंजिश का खतरनाक मेल किस तरह एक निर्दोष की जान ले सकता है। इलाके में दहशत का माहौल है और लोग इस वारदात से स्तब्ध हैं।





More Stories
दिल्ली में वकील-पुलिस विवाद के बीच दो अधिकारियों का तबादला, ACP मनस्वी वशिष्ठ SPUWAC भेजीं गईं
दिल्ली: दिवाली से पहले मिलावटखोरों पर पुलिस का शिकंजा, करावल नगर में 221 किलो संदिग्ध घी बरामद, एक गिरफ्तार
आदि कैलाश की चुनौतीपूर्ण दौड़ में चमके बीआरजी के धावक, कर्नल कृष्ण बधवार प्रथम और महेश चंद द्वितीय
तीस हजारी कोर्ट के पास 24.90 लाख रुपये की लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन मिलाप: 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद लापता 13 वर्षीय बच्ची सकुशल मिली
नॉर्थ जिला पुलिस की तीन कार्रवाइयों में पांच आरोपी गिरफ्तार, आठ मामले सुलझाने का दावा