12 घंटे में बड़ी कामयाबी: द्वारका साउथ थाना पुलिस ने तीन चोर दबोचे              

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-दो लाख से अधिक का माल बरामद

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-   राजधानी में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल करते हुए Delhi Police के द्वारका जिले के थाना द्वारका साउथ की टीम ने महज़ 12 घंटे के भीतर एक बड़ी वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार/काबू किया है, जिनमें एक कुख्यात बदमाश और दो विधि से संघर्षरत किशोर (सीसीएल) शामिल हैं। आरोपियों के पास से करीब दो लाख रुपये से अधिक मूल्य की तांबे की तारें और एलपीजी गैस फिटिंग से जुड़े पीतल के वाल्व व अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

कार्यालय का ग्रिल तोड़कर की गई चोरी
14 फरवरी 2026 को थाना द्वारका साउथ में पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, जिसमें एक कार्यालय के स्टोर से तांबे की तारें और गैस फिटिंग सामग्री चोरी होने की सूचना दी गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों ने लोहे की जाली तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच
थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

लगातार प्रयासों के बाद गुप्त सूचना मिली कि एक संदिग्ध बागडोला गांव क्षेत्र में छिपा हुआ है। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सेक्टर-8 द्वारका के एक पार्क से तीनों आरोपियों को धर दबोचा।

गैंग लीडर निकला पुराना बदमाश
गिरफ्तार मुख्य आरोपी की पहचान रोहित उर्फ टमाटर (23 वर्ष) निवासी पालम कॉलोनी के रूप में हुई है। वह थाना पालम विलेज का घोषित बदमाश (बीसी) है और उसके खिलाफ चोरी, सेंधमारी, झपटमारी, लूट और शस्त्र अधिनियम समेत 20 से अधिक मामले दर्ज हैं।

दो अन्य आरोपियों को किशोर होने के कारण विधिक प्रक्रिया के तहत काबू किया गया। मौके पर किशोर न्याय अधिकारी को बुलाया गया।

नशे की लत के लिए रची साजिश
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे नशे के आदी हैं और अपनी लत पूरी करने के लिए धन जुटाने हेतु चोरी की योजना बनाई। चूंकि वे आसपास के इलाके में रहते थे, इसलिए उन्हें कार्यालय और वहां रखे सामान की जानकारी थी। 13-14 फरवरी की रात उन्होंने जाली तोड़कर अंदर प्रवेश किया और तांबे-पीतल के तार व फिटिंग सामग्री चुरा ली।

8 मामलों का हुआ खुलासा
गिरफ्तारी के बाद थाना द्वारका साउथ में दर्ज कुल आठ चोरी और सेंधमारी के मामलों का भी खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 किलोग्राम तांबे की तार और 229 एलपीजी गैस फिटिंग उपकरण बरामद किए हैं। शिकायतकर्ता ने बरामद सामान की पहचान कर ली है।

पुलिस टीम की सराहनीय तत्परता
द्वारका जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई इस त्वरित कार्रवाई को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। तकनीकी जांच, सीसीटीवी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र के प्रभावी उपयोग से यह मामला कम समय में सुलझाया गया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध पर सख्ती जारी रहेगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox