शाहरुख और रानी मुखर्जी को मिला नेशनल अवार्ड, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शाहरुख और रानी मुखर्जी को मिला नेशनल अवार्ड, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

मानसी शर्मा /- शाहरुख खान को उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान के लिए नेशनल फिल्म अवार्ड से नवाजा गया है। इस अवॉर्ड के मिलते ही उनके फैंस के बीच खुशी की लहर दौर गई। इसके साथ ही उस पल का इंतजार खत्म हो गया है जब किंग खान ने अवॉर्ड को अपने हाथ में लिया। जवान फिल्म  ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े और दुनियाभर में शानदार कमाई की थी। इस फिल्म में शाहरुख ने डबल रोल कर दर्शकों का दिल जीत लिया था।

राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

उनके दमदार एक्टिंग, एक्शन और इमोशन्स ने यह साबित कर दिया कि वह सिर्फ रोमांस किंग ही नहीं, बल्कि हर किरदार में जान डालने वाले सुपरस्टार हैं। फिल्म जवान के लिए जब शाहरुख को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सम्मानित किया उस समय उनके चेहरे की खुशी देखने वाली थी। शाहरुख को यूं ही नहीं किंग खान कहा जाता। उनके मंच पर आते ही वहां बैठे सभी लोग चियर करते नजर आए।

रानी मुखर्जी को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

वहीं, दूसरी ओर रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस के 71वें नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें ये सम्मान दिया। रानी ने मिसेज चैटर्जी वर्सेज नॉर्वे में दमदार भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया। रानी-शाहरुख के अलावा एक्टर विक्रांत मैसी को भी बेस्ट एक्टर के सम्मान से नवाजा गया। एक्टर्स को अवॉर्ड मिलता देख हर कोई उत्साहित हो उठा, पूरा विज्ञान भवन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

इस इवेंट के दौरान शाहरुख खान और रानी मुखर्जी एक साथ बैठे दिखाई दिए। शाहरुख जहां ऑल ब्लैक लुक में नजर आए, वहीं रानी मुखर्जी ने ब्राउन रंग की साड़ी में काफी सुंदर नजर आईं। शाहरुख-रानी के ही साथ विक्रांत मैसी भी बैठे दिखे, ऑफ व्हाइट सूट में उनका डैशिंग अंदाज फैंस को काफी पसंद आया। इन्हें फिल्म 12वीं फेल के लिए सम्मानित किया गया। 

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox