हरियाणा युवा एकता मंच ने गलवान घाटी में शहीद भारतीय सैनिकों को मोमबत्तियां जलाकर दी श्रद्धांजलि

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरियाणा युवा एकता मंच ने गलवान घाटी में शहीद भारतीय सैनिकों को मोमबत्तियां जलाकर दी श्रद्धांजलि

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/रोहतक/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/वैशाली सैनी/- चीन द्वारा गलवां घाटी में 20 भारतीय सैनिकों को शहीद किए जाने के विरोध में आज हरियाणा युवा एकता मंच के प्रधान महेन्द्र बागड़ी के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने स्थानीय बापू पार्क महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर मोमबत्तियां जला कर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी तथा चीन के इस नृशंस कृत्य की कड़ी निंदा की।
इस अवसर पर प्रधान महेन्द्र बागड़ी ने कहा कि चीन के नापाक इरादा भारतीय सीमा में घुसकर कब्जा करने का है। इसके लिए वो हमारे वीर सैनिकों की बलि ले रहा है। जिसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जायेगा। चीन को सबक सिखाने के लिए हर भारतीय आज एकजुट है तथा आने वाले समय में चीन को हर क्षेत्र में पछाड़ने के लिए कार्य करेगा। इस दौरान उन्होंने अपील की कोई भी चीनी सामान ना खरीदें।
इस अवसर पर हरियाणा युवा एकता मंच के महासचिव लक्की पंचाल, ने कहा कि हमारे सैनिकों की शहादत व्यर्थ नहीं जायेगी। हर भारतवासी चीन द्वारा की गई इस निर्मम घटना से गुस्से में है तथा इसका बदला लेने के लिए उतावला है। देश की सरकार को यह जल्द निर्णय लेना चाहिये कि चीन को कैसे और किस स्थान पर इन शहादतों का बदला लेना है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से हरियाणा युवा एकता मंच के प्रधान महेन्द्र बागड़ी, उपप्रधान चिराग बाक्ॅसर, महासचिव लक्की पंचाल, सचिव, कृष्ण सैनी, पंकज कपूर, अनिल दुरेजा, तुषार शर्मा, दलिप गहलोत, अजय शर्मा, नमन नागपाल, सक्षम सचदेवा, टिम्मी शर्मा, सचिन सैनी, राहुल सैनी, सौरभ बाक्ॅसर, विजय सैनी, गगन सैनी, आदि गुलिया, अभिनव गुप्ता, राहुल चावरिया, सूजन, जतिन सैनी, राकेश, धंनजय कश्यप, कुलदीप सैनी, केशव सैनी, अकाश बाक्ॅसर, अजय सैनी, आदि युवा मौजूद थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox